Ranveer Allahbadia फिर कर सकते हैं पॉडकास्ट शुरू, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, भद्दे कमेंट को लेकर लगाई फटकार
India Got Latent Row: क़ॉमेडियन और मशहूर यूट्यूबर समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर इलाहाबादिया ने अश्लील कमेंट किया था। जिसकी वजह से खूब बवाल मचा था। इसकी वजह से समय रैना ने अपने शो के सारे एपिसोड डिलीट कर दिए थे। लेकिन सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया और उन्हें अपने शो जारी रखने की अनुमति दे दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने पहले रणवीर के शो पर रोक लगा दी थी, लेकिन अब शो को वह वापस शुरू कर सकते हैं। जिसके लिए कोर्ट ने शर्त रखी कि यह "नैतिकता और शालीनता" के दायरे में होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "अगर उनके कई कर्मचारी हैं और उनकी रोज़ी-रोटी इस पर निर्भर करती है, तो नैतिकता और शालीनता बनाए रखते हुए वे अपना प्रोग्राम चला सकते हैं।" हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि अल्लाहबादिया द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों का कोई बचाव नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia मामले में SC की सख्ती के बाद एक्शन में सरकार, OTT प्लेटफॉर्म्स को दिए ये निर्देश
दरअसल, 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो के दौरान अश्लील टिप्पणियों के चलते 18 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने उनके किसी भी शो को प्रसारित करने पर रोक लगा दी थी। हालांकि, उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दी गई थी। महाराष्ट्र, राजस्थान और असम पुलिस ने उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की थीं।
सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की भी सीमाएं होती हैं और गंदे शब्दों का इस्तेमाल करना सही नहीं है। वहीं उनके वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने कोर्ट से अनुरोध किया कि यूट्यूबर को पॉडकास्ट करने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा, "यह उनकी रोज़ी-रोटी का जरिया है, कॉमेडी नहीं। वे सिर्फ लोगों का इंटरव्यू लेते हैं।"
सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से ऑनलाइन मीडिया कंटेंट के लिए नए नियम बनाने को कहा, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि यह सेंसरशिप की तरह न हो। कोर्ट ने कहा, "हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार इस पर विचार करे। सभी हितधारकों को शामिल कर इसे सार्वजनिक किया जाए और इस पर चर्चा हो।"
ये भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: 'अल्लाहबादिया से ज्यादा डिजिटल प्लेटफॉर्म जिम्मेवार', विवाद पर बोले अनुपम मित्तल












Click it and Unblock the Notifications