IND vs PAK, Asia Cup 2025: 'जो रिश्ते बन रहे वो बनने दो', जायद खान पर भड़के लोग, कहा- चुप रहो फ्लॉप एक्टर

IND vs PAK, Asia Cup 2025, Zayed Khan: 'मैं हूं ना' फेम एक्टर जायद खान ने एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दुबई में होने वाली भिड़ंत से पहले सूर्यकुमार यादव की टीम का समर्थन करते हुए कहा है कि 'भारत 100 प्रतिशत पाकिस्तान को हरा देगा।'

जब उनसे कहा गया कि इस वक्त इंडिया -पाकिस्तान के बीच रिश्ते सही नहीं है। पहले पहलगाम हमला और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर हुआ पाकिस्तान के साथ मैच खेलने को लेकर काफी लोग गुस्से में हैं तो क्या इंडिया-पाकिस्तान को साथ में मैच खेलना चाहिए?

IND vs PAK

तो इस पर जायद खान ने कहा कि 'क्यों नहीं यार। खेल तो खेल होते हैं। उसमें क्या है। वहां जितने थोड़े बहुत संबंध बन सकते हैं, बनने दो।' हालांकि इसके बाद उन्होंने कहा कि 'भारत सबको पछाड़ देगा, आप समझते हैं ना मेरा मतलब। भारत एक शानदार टीम है और मुझे लगता है कि 100 प्रतिशत भारत जीतने वाला है। '

भड़के लोग, कहा- चुप रहो फ्लॉप एक्टर (IND vs PAK match)

जायद खान का ये बयान जैसे सामने आया लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने तो उन्हें 'फ्लॉप एक्टर 'तक कह डाला। तो एक ने कहा कि 'आप लोगों के लिए केवल पैसा मायने रखता है।' तो वहीं कुछ लोग जायद को चुप रहने की सलाह दे डाली। कुल मिलाकर जायद खान इस वक्त सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं और लोग उन्हें लेकर बयानबाजी कर रहे हैं।

आइए एक नजर डालते हैं जायद खान के अब तक के सफर पर...

  • जायद खान सुपरस्टार संजय खान के बेटे हैं, उनका पूरा नाम जायद अब्बास ख़ान है।
  • 5 जुलाई 1980 को जन्मे जायद खान ने मोंटगोमरी कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट और लंदन फ़िल्म अकादमी से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई की है।
  • जायद खान ने साल 2003 में फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' से फिल्म एक्टिंग की शुरुआत की थी।
  • जायद खान ने इसके बाद मैं हूं ना (2004), शब्द (2005), दस (2005), रॉकी द रेबेल (2006), युवराज (2008), ब्लू (2009) और अनजाना अनजानी (2010) जैसी फिल्मों में काम किया।
  • साल 2011 में जायद ने 'लव ब्रेकअप्स ज़िंदगी' के साथ प्रोडक्शन में कदम रखा।
  • 20 नवंबर 2005 को जायद खान ने अपनी बचपन की दोस्त मलाइका पारेख से शादी की थी। इस कपल को दो बेटे हैं।
  • जायद इन दिनों अपने डिजिटल डेब्यू 'द फिल्म दैट नेवर वाज' को लेकर चर्चा में हैं।
IND vs PAK

रात आठ बजे शुरू होगा IND vs PAK का मैच

  • सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम आज एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
  • ये सूर्यकुमार यादव का पहला मैच है, जिसमें वो पाकिस्तान के खिलाफ कप्तानी करने वाले हैं।
  • दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला ये मैच रात 8 बजे शुरू होगा।
  • आप इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव एप पर देख सकते हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+