Virat Kohli, IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का महारिकॉर्ड दांव पर, क्या गिल-सूर्या रचेंगे इतिहास?
Virat Kohli, IND vs PAK: आज का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है, क्योंकि एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला आज (14 सितंबर) भारत और पाकिस्तान के बीच होने जा रहा है। दुबई में होने जा रहे इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर फैंस में गजब का जुनून है।
पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद यह पहली बार है जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, जिससे इस मैच का रोमांच कई गुना बढ़ गया है। हालांकि, कुछ भारतीय लोगों में पाक के साथ मैच को लेकर नाराजगी भी है। रात 8 बजे होने वाले इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस मैच के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी दांव पर लगा हुआ है।

Virat Kohli Big Record: किंग कोहली का महारिकॉर्ड खतरे में?
इस रोमांचक मैच में सिर्फ जीत-हार ही नहीं, बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी दांव पर लगा हुआ है। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड 'किंग' विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 2022 के टी20 विश्व कप में मेलबर्न में 82 रन की नाबाद, ऐतिहासिक पारी खेलकर भारत को यादगार जीत दिलाई थी। यह रिकॉर्ड आज टूट सकता है, क्योंकि भारतीय टीम में कई युवा और विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं।
Asia Cup 2025: क्या गिल-सूर्या रचेंगे नया इतिहास?
आज की भारतीय स्क्वाड में कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं है जिसने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में 60 से अधिक रन बनाए हों। इसीलिए, विराट कोहली का 82 रन का रिकॉर्ड और भी ज्यादा खास हो जाता है। टीम में शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, और तिलक वर्मा जैसे विस्फोटक और युवा बल्लेबाज शामिल हैं, जिनके पास अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक दर्ज है।
उनकी हालिया फॉर्म और अटैकिंग अंदाज को देखते हुए, यह उम्मीद की जा रही है कि वे विराट के इस रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया इतिहास रच सकते हैं। क्रिकेट प्रेमियों की नजर इस बात पर होगी कि क्या आज कोई भारतीय बल्लेबाज 82 रन के इस 'विराट' स्कोर को पार कर पाता है या नहीं?
क्या आप जानते हैं?
- जुलाई 2024 से पूर्ण सदस्य देशों के खिलाड़ियों में भारत के बल्लेबाजों का स्ट्राइक-रेट, औसत, बाउंड्री प्रतिशत और स्पिन के खिलाफ गेंद/छक्के सबसे बेहतर हैं।
- पिछले टी20 विश्व कप के बाद से, शाहीन अफरीदी ने टी20 मैचों के पहले 6 ओवरों (पावरप्ले) में प्रति विकेट 51 से ज्यादा रन दिए हैं।
- मोहम्मद नवाज पाकिस्तान की पिछली दो टी20 सीरीज जीत में से प्रत्येक में प्लेयर ऑफ द सीरीज़ रहे।
Asia Cup 2025, IND vs PAK मैच से जुड़ी जानकारी
- मैच का वेन्यू: दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई (UAE)
- मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे
- टॉस का समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।
पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद, हुसैन तलत, हसन अली, खुशदिल शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा।












Click it and Unblock the Notifications