मोहम्मद शमी ने चुप्पी तोड़ हसीन जहां को दिया करारा जवाब, टीवी पर आकर सरेआम देश के सामने खोली पोल

Mohammed Shami: साल 2023 में वर्ल्ड कप के बाद मोहम्मद शमी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। चोट के बाद वह ठीक तो हुए लेकिन वापसी करने का मौका नहीं मिला। हालांकि उनकी तरफ से कोशिश जारी है। निजी जीवन में पहले से ही मोहम्मद शमी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पत्नी हसीन जहां उनसे अलग रहती हैं और आये दिन आरोप जड़ती हैं। पहली बार शमी ने हसीन जहां को जवाब दिया है।

इंडिया टीवी के शो आप की अदालत में शमी ने कई मुद्दों पर बात की, उनमें एक हसीन जहां से शादी करने का मामला भी था। शमी ने इस पर खुलकर बात करते हुए हसीन जहां से शादी को सबसे बड़ी गलती माना। उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी।

mohammed shami

मोहम्मद शमी ने खुलकर कही अपनी बात

शमी ने कहा कि ज़िंदगी बहुत कुछ सिखाती है। मैं मानता हूँ कि वो (शादी) मेरी ज़िंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। मैं किसी को दोष नहीं देता, ये मेरी किस्मत में था। वाकई बहुत मुश्किल था, ये अंदर तक चुभता है। जब आप टॉप लेवल पर खेल रहे होते हैं, तो आपको अपना फोकस दो हिस्सों में बांटना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ ध्यान घर पर चल रही चीज़ों पर होता है, और दूसरी तरफ देश के लिए प्रदर्शन करना होता है। ऐसे हालात में दबाव बहुत ज़्यादा होता है। कोई भी अपने घर में झगड़ा करना नहीं चाहता है, खासकर तब, जब आप देश की सेवा कर रहे हों। मैंने कोशिश की थी लेकिन यह सिर्फ मेरे बस की बात नहीं थी, सामने वाले पर भी काफी कुछ निर्भर करता है।

Mohammed Shami कर रहे वापसी का प्रयास

टीम से बाहर होने के बावजूद शमी ने वापसी करने के लिए पूरा जोर लगाया है। वह घर पर अभ्यास करते हैं और घरेलू क्रिकेट के जरिये टीम इंडिया में वापस आने का प्रयास कर रहे हैं। उनका आईपीएल फीका गया था, इसके अलावा फिटनेस का भी मामला था। इस वजह से शमी को टीम में शामिल नहीं किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+