Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अंतिम दिनों में ऐसी हो गई थी 'रामायण के रावण' की हालत, राम जप में बीतता था वक्त

रामायण की शूटिंग के दौरान उपवास रखने के साथ-साथ अरविंद त्रिवेदी काम शुरू करने से पहले भगवान राम की आरती भी करते थे।

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: दूरदर्शन पर सबसे ज्यादा देखे गए रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार देर रात 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि अरविंद त्रिवेदी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और रात करीब 10 बजे हार्ट अटैक की वजह से उनकी जान चली गई। अपने अंतिम दिनों में अरविंद त्रिवेदी बीमार रहने की वजह से काफी कमजोर हो गए थे और उनका ज्यादातर समय भगवान राम का जप करते हुए बीतता था।

अंतिम समय में उम्र की कई समस्याओं ने घेरा

अंतिम समय में उम्र की कई समस्याओं ने घेरा

अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने बताया, 'उन्हें उम्र से संबंधित स्वास्थ्य की कई समस्याएं थीं और पिछले काफी समय से वो बीमार चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर बीते दिनों उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया और वो हाल ही में घर लौटे थे।' गौरतलब है कि इसी साल की शुरुआत में अरविंद त्रिवेदी की मौत की अफवाह भी फैली थी और रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने इन अफवाहों का खंडन किया।

शूटिंग से पहले करते थे भगवान की आरती, रखते थे उपवास

शूटिंग से पहले करते थे भगवान की आरती, रखते थे उपवास

पिछले साल बीबीसी हिंदी को दिए एक इंटरव्यू में अरविंद त्रिवेदी की पोती ने बताया था कि रामायण सीरियल की शूटिंग के दौरान वो हफ्ते में एक दिन का उपवास भी रखते थे। दरअसल अरविंद त्रिवेदी उस समय अस्वस्थ थे और उनके स्थान पर उनकी पोती ने बीबीसी के साथ बातचीत की। अरविंद त्रिवेदी की पोती ने बताया, 'रावण के किरदार के लिए उन्हें तैयार होने में पांच घंटे का समय लगता था। शूटिंग के दौरान उपवास रखने के साथ-साथ वो भगवान राम की आरती भी करते थे। आरती के वक्त वो भगवान से उन बातों के लिए माफी मांगते थे, जो वो सीरियल में राम के प्रति कहते थे।'

कैसे मिला रामायण में रावण का रोल

कैसे मिला रामायण में रावण का रोल

अरविंद त्रिवेदी ने अपने रोल को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि जब उन्हें पता चला कि रामानंद सागर एक पौराणिक सीरियल 'रामायण' बना रहे हैं, तो वो केवट का रोल करने के लिए ऑडिशन देने उनके पास पहुंचे। हालांकि रामानंद सागर पहली नजर में ही उनकी आवाज, एक्टिंग और शरीर की डोलडौल से ऐसे प्रभावित हुए कि उन्होंने फैसला कर लिया कि वो रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी को ही देंगे। इसके बाद दर्शकों के बीच रावण के किरदार में उनकी रौबदार आवाज और बेहतरीन अभिनय को काफी सराहा गया।

एक्टिंग की दुनिया में कैसे आए अरविंद त्रिवेदी

एक्टिंग की दुनिया में कैसे आए अरविंद त्रिवेदी

अरविंद त्रिवेदी ने रामायण में रावण की भूमिका निभाने के अलावा कई धारावाहिकों और फिल्मों में भी काम किया। ऐसा नहीं था कि अपने परिवार में अरविंद त्रिवेदी पहले एक्टर थे, उनके बड़े भाई उपेंद्र त्रिवेदी भी गुजरात में थियेटर करते थे। बताया जाता है कि अपने भाई से प्रेरणा पाकर ही अरविंद त्रिवेदी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। अरविंद त्रिवेदी ने 'विक्रम बेताल' और कुछ अन्य धारावाहिक करने के अलावा 'पराया धन', 'जंगल में मगंल', 'आज की ताजा खबर' और 'त्रिमूर्ति' सहित हिंदी और गुजराती की करीब 250 फिल्मों में काम किया।

अरविंद त्रिवेदी सिनेमा से संसद तक पहुंचे

अरविंद त्रिवेदी सिनेमा से संसद तक पहुंचे

अरविंद त्रिवेदी को सबसे ज्यादा पहचान रामायण में रावण के किरदार से ही मिली। एक्टिंग की दुनिया के अलावा उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा और गुजरात की साबरकांठा लोकसभा सीट से 1991 में चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। हालांकि इसके बाद उन्होंने अपना जीवन पूरी तरह से भगवान राम की भक्ति और तीर्थ यात्रियों की सेवा में ही लगा दिया।

जब वायरल हुआ रामायण देखते हुए 'रावण' का वीडियो

जब वायरल हुआ रामायण देखते हुए 'रावण' का वीडियो

आपको बता दें कि पिछले साल जब कोरोना वायरस महामारी के दौरान देशभर में लॉकडाउन लगाया गया तो सरकार ने दूरदर्शन पर एक बार फिर से रामायण सीरियल का प्रसारण किया। उस समय अरविंद त्रिवेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमें वो टेलीविजन पर सीता हरण का सीन देख रहे थे और भगवान राम को नमन कर रहे थे। दूरदर्शन पर एक बार फिर से प्रसारित होने के बावजूद रामायण सीरियल ने कई रिकॉर्ड कायम किए।

अरविंद त्रिवेदी के निधन पर अरुण गोविल ने क्या कहा

अरविंद त्रिवेदी के निधन पर अरुण गोविल ने क्या कहा

बुधवार को जैसे ही अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर मीडिया में आई, फिल्म और टेलीविजन जगत की दुनिया को गहरा सदमा लगा। रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविन ने उनके निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'आध्यात्मिक रूप से राम के अवतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक, धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।'

'बहुत दुखद समाचार है कि...'

'बहुत दुखद समाचार है कि...'

रामायण में अपने अभिनय के जरिए रावण के किरदार को अमर करने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन से सुनील लहरी भी काफी दुखी हुए। सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई (रामायण के रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे... आज मैंने अपने पिता समान इंसान, मार्गदर्शक और अपने एक शुभचिंतक को खो दिया।'

ये भी पढ़ें- Arvind Trivedi: कैसे 'रामायण' के किरदार 'राम' से पहले 'रावण' और 'सीता' ने थाम लिया था BJP का कमल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+