सलमान खान को टक्कर देने की तैयारी में हैं इमरान हाशमी, एब्स फ्लॉन्ट करते हुए शेयर किया वीडियो

अपने लेटेस्ट वीडियो में इमरान को जिम में हैवी वर्कआउट कर पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है। फैंस को एक्टर का ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है।

मुंबई, 7 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में इमरान को जिम में हैवी वर्कआउट कर पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है। फैंस को एक्टर का ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। माना जा रहा है कि रोमांटिक हीरो इमरान हाशमी अब कुछ नया करने की प्लानिंग कर रहे हैं। यही कारण है कि उन्होंने थोड़ा बॉडी पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।

फैंस को पसंद आया वर्कआउट वीडियो

फैंस को पसंद आया वर्कआउट वीडियो

इमरान हाशमी की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। एक्टर अपने फैंस के साथ हर अपडेट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे हैवी वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। इमरान का ये वीडियो देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

शर्टलेस होकर ढाया कहर

इस वीडियो में एक्टर को जिम में पसीना बहाते देखा जा सकता है। इमरान ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर शर्टलेस हैं और उनका डेडीकेशन भी देखने लायक है।

वीडियो को दिया शानदार कैप्शन

वीडियो को दिया शानदार कैप्शन

जितना शानदार इमरान का ये वीडियो है, उतना ही मजेदार इसका कैप्शन भी है। वीडियो को कैप्शन देते हुए इमरान ने लिखा कि एयरब्रश इमेजेस से भरी दुनिया में अपने नेचुरल लुक को पाना अच्छा लगता है। ऑनवर्ड और अपवर्ड।

फैंस ने दिया ढेर सारा प्यार

फैंस ने दिया ढेर सारा प्यार

इमरान के इस वीडियो को फैंस अपना ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। एक्टर के वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई एक्टर के वर्कआउट वीडियो को बेस्ट, तो कोई वंडरफुल बता रहा है।

इस फिल्म में दिखेंगे एक्टर

इस फिल्म में दिखेंगे एक्टर

इमरान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो 1 अगस्त को एक्टर की फिल्म सेल्फी रिलीज होने वाली है। इसमें इमरान के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। इसके साथ ही इमरान टाइगर 3 में भी नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+