इस मशहूर सिंगर को है 'स्कोलियोसिस' नामक बीमारी, दोनों पैरों का है अलग साइज
75 साल के मशहूर सिंगर इगी पॉप को 'स्कोलियोसिस' नाम की बीमारी है। इस बीमारी में मरीज का एक पैर दूसरे पैर की तुलना में छोटा होता है।
मुंबई, 18 अगस्त: हॉलीवुड के फेमस सिंगर इगी पॉप इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिन उन्होंने स्विटजरलैंड के पेंथाजत में हुए वेनोगे फेस्टिवल में शर्टलेस होकर परफॉर्म किया। 75 साल के इगी को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए। उन्होंने अपने जबरदस्त हिट गानों के साथ शानदार फरफॉर्मेंस दी। सिंगर के लाखों-करोड़ों फैंस है लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि उनके पसंदीदा सिंगर को 'स्कोलियोसिस' नाम की बीमारी है।

स्टेज पर लगाई आग
इगी पॉप ने ऑडियंस के सामने परफॉर्म कर स्टेज पर आग लगा दी। इस दौरान वे पूरे स्टेज पर नाचते हुए भी नजर आए। उन्होंने ब्लैक कलर का ट्राउजर पहना हुआ था।

इगी पॉप का असली नाम
बताते चलें कि इगी पॉप का असली नाम जेम्स ऑस्टेर्बेगे जूनियर है। वे स्कोलियोसिस नामक बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी में इंसान की रीढ़ की हड्डी घुमावदार होती है।

स्कोलियोसिस से पीड़ित हैं सिंगर
वहीं डॉक्टर्स की मानें, तो इगी का एक पैर उनके दूसरे पैर से डेढ़ इंच छोटा है। अपने इंटरव्यू में इगी प्लेटफॉर्म सोल वाले जूते पहनते हैं। इससे उनके पैरों की अलग-अलग लंबाई को बराबर कर पाने में मदद मिलती है।

सिंगर के अलावा एक्टर भी हैं इगी
बताते चलें कि इगी पॉप सिंगर तो हैं ही, लेकिन इसके साथ ही सॉन्ग राइटर और एक्टर भी हैं। उन्हें अपनी अलग शानदार आवाज, स्टेज एक्टिविटी और पोएटिक लिरिक्स के लिए जाना जाता है।
पॉपुलर हैं सॉन्ग्स
इगी पॉप ने सर्च फॉर डेस्टिनी, आई वाना बी योर डॉग, लस्ट फॉर लाइफ, रियल वाइल्ड चाइल्ड (वाइल्ड), कैंडी और चाइना गर्ल जैसे गाने गाए हैं। सिंगर के ये गाने फैंस के बीच खूब पॉपुलर हैं।
तगड़ी है पॉपुलैरिटी
इगी की पॉपुलैरिटी इतनी तगड़ी है कि उनके गाने सुनने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। बात अगर लाइव परफॉर्मेंस की हो तो उनकी आवाज सुनने के लिए अच्छी-खासी भीड़ इकट्ठी हो जाती है। इगी ने कभी भी अपनी शारीरिक कमी को आड़े नहीं आने दिया और वे फैंस को दिलों पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से राज करते ही चले गए।












Click it and Unblock the Notifications