तालिबान के लड़ाकों को राखी बांधना चाहती है ये अभिनेत्री, पूछा- 'Hows my Idea मोदीजी?'

नई दिल्ली, 20 अगस्त। अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद से पूरे देश में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। सबसे ज्यादा खौफ में महिलाएं और बच्चे हैं। तो वहीं दूसरे देश के लोग भी इस वक्त अफगानी लोगों के लिए दुआ मांग रहे हैं और तालिबान पर गुस्सा निकाल रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री माहिका शर्मा ने ऐसी बात कही है, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। माहिका शर्मा ने कहा है कि वो इस रक्षाबंधन पर अफगानिस्तान जाकर तालिबान के लड़ाकों को राखी बांधना चाहती हैं और उसके बाद उन्हें मार-मार कर औरतों की इज्जत करना सिखाएंगी।

Recommended Video

    Raksha Bandhan: Taliban लड़ाकों को Rakhi बांधना चाहती हैं Mahika sharma | वनइंडिया हिंदी
    तालिबान के लड़ाकों को राखी बांधना चाहती है माहिका

    तालिबान के लड़ाकों को राखी बांधना चाहती है माहिका

    माहिरा ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि #SaveAfghanWomen ''मैं अफगानिस्तान को बचाने आ रही हूं, मैं पहले वहां सभी तालिबानियों को अपना भाई बना लूंगी और उन्हें रक्षाबंधन पर राखी बांधूंगी, इसके बाद उन्हें बहन की तरह मार मार कर औरतों की इज्जत करना सिखाउंगी, उनकी मां बहने नहीं हैं, इसलिए वे औरतों की इज्जत नहीं करते,मोदी जी कैसा लगा मेरा आइडिया?''

    'तालिबान ने इस्लामी संस्कृति को शर्मिंदा किया'

    'तालिबान ने इस्लामी संस्कृति को शर्मिंदा किया'

    उन्होंने आगे लिखा कि 'तालिबान ने वास्तव में खूबसूरत इस्लामी संस्कृति को शर्मिंदा किया है..अल्लाह आपको कभी माफ नहीं करेगा.. वह आज भी मानवता के साथ खड़ा है.. समय हमेशा एक सा नहीं रहता है.. वो भले ही आज आपके पक्ष में है लेकिन कल जरूर बदलेगा #TalibanTakeover #TalibanMurdaba 'आपको बता दें कि माहिरा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

    मिस टीन नॉर्थईस्ट का खिताब जीत चुकी हैं माहिका शर्मा

    मिस टीन नॉर्थईस्ट का खिताब जीत चुकी हैं माहिका शर्मा

    आपको बता दें कि माहिका शर्मा टीवी और बॉलीवुड जगत का जाना पहचाना चेहरा हैं। वो 'मिस टीन नॉर्थईस्ट' का खिताब जीत चुकी हैं।'एफआईआ'र और 'रामायण' जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकीं माहिका' मिस्टर जो भी करवालो' में भी नजर आ चुकी हैं, जो कि साल 2014 में रिलीज हुई थी।

    खुली और समावेशी इस्लामी सरकार चाहता है तालिबान

    खुली और समावेशी इस्लामी सरकार चाहता है तालिबान

    गौरतलब है कि तालिबान ने कहा है कि वह अफगानिस्तान में खुली और समावेशी इस्लामी सरकार चाहता है, किसी को डरने की जरूरत नहीं है शरिया कानून के तहत महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करेंगे।

    क्या है शरिया कानून?

    इस्लामी कानून यानी शरिया की अक्सर आलोचना के केंद्र में रहता है क्योंकि ये कानून काफी सख्त है।शरिया मुस्लिम समाज के भीतर रहने के उन्हीं नियमों का एक समूह है, जिससे पूरी दुनिया में इस्ला‍मिक समाज संचालित होता है। सातवीं शताब्दी से पहले अरब में कबीलाई समाज
    हुआ करता था। लेकिन जब इस्लाम की स्थापना हुई तो कबीलाई समाज भी इस्लाम के नियम मानने लगा था, मोटे तौर पर कह सकते हैं कि कुरान की उल्लेखित रिवाजों को शरिया कहते हैं, जो कि एक मुसलमान की आर्थिक,व्यवाहरिक, सांस्कृतिक जीवन के नियम बनाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+