राखी सावंत के पति रितेश ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया VIDEO,कहा-'फेक नहीं हूं मैं'
मुंबई, 17 फरवरी। 'आयटम गर्ल' राखी सावंत ने हाल ही में अपनी शादी के टूटने की खबर दी थी और कहा था कि उनके और पति रितेश सिंह के अलग होने के पीछे कारण उनके पति थे, उन्होंने ही मुझे छोड़ दिया, वो तो आज भी उनका इंतजार कर रही हैं। आपको बता दें कि राखी के पति शुरू से ही शक के घेरे में रहे हैं। उन पर 'भाड़े के पति' होने का भी आरोप लगा है। रितेश को लेकर लोगों के मन में बहुत सारे सवाल हैं। फिलहाल अब इस पूरे मुद्दे पर खुद रितेश ने चुप्पी तोड़ी है।

'इन यादों को मिटाने की जरूरत है'
उन्होंने एक पोस्ट लिखी है, जिसमें एक वीडियो उन्होंने शेयर करते हुए लिखा है कि 'इन यादों को मिटाने की जरूरत है'। मालूम हो कि वीडियो में वो राखी के साथ नजर आ रहे हैं।
वो शो से आउट हो जाता है...
उन्होंने आगे लिखा है कि एक व्यक्ति जो कि एक कंप्यूटर इंजीनियर है, वो रातों रात अपनी पत्नी के कहने पर बिग बॉस में आता है। वो नेचुरल गेम खेलता है, अपनी पूरी जान लगा देता है और वो सब काम करता है जो कि उसने कभी किया ही नहीं, हां उसे फेक एक्टिंग, फेक हंसी और नौंटकी करना नहीं आता है और इसलिए वो शो से आउट हो जाता है।

'इसमें गलती क्या है?'
'और शो से बाहर आने के बाद भी वो लोगों के तानों को सहता है लेकिन वो इसको इग्नोर करते हुए रील प्ले करके लोगों को खुश करने की कोशिश करता है लेकिन फिर भी लोग उसे ही गलत समझते हैं,अब आप ही बोलिए कि इसमें गलती क्या है?'

'मैं फेक नहीं हूं'
उन्हो्ंने आगे लिखा है कि 'मैं कोई नेम-फेम का भूखा नहीं हूं और ना ही मैंने ये सब पाने के लिए किसी के नाम का इस्तेमाल किया है अगर मुझे यही सब पाना होता तो दो साल पहले ही लोगों के सामने आ जाता। मैं जबरदस्ती फेकनेस नहीं दिखा सकता हूं। हालांकि रितेश ने लोगों पर तो गुस्सा दिखा दिया लेकिन वो राखी से अलग क्यों हुए इस बारे में कुछ नहीं बताया। खैर रितेश की इस पोस्ट पर राखी की भी प्रतिक्रिया नहीं आई है फिलहाल लोग राखी के फीडबैक का वेट कर रहे हैं।
क्या कहा है राखी ने?
रविवार को राखी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टेटमेंट जारी करके जब लोगों को बताया कि 'वो और रितेश अब अलग हो गए हैं, उनकी ती़न साल की शादी टूट गई है। 'बिग बॉस के बाद, हम मुंबई में अपने घर में साथ रहने लगे, लेकिन कल उसने अपना सामान पैक किया अैर मुझे छोड़कर चला गया।'
वो अब मेरे साथ नहीं रहना चाहता
'मैं तो उसके साथ फैमिली प्लानिंग करने की सोच रही थी लेकिन उसने मुझे छोड़ दिया। उसको पहली शादी से एक बेटा है, वो बहुत सारे लीगल प्रॉब्लम में घिरा हुआ है, उसका तलाक नहीं हुआ है और इस कारण वो अब मेरे साथ नहीं रहना चाहता।'












Click it and Unblock the Notifications