ऋतिक रोशन ने ओपन लेटर में आर्यन खान से कही वो बातें, जो शाहरुख भी नहीं बोल सके

मुंबई, 7 अक्टूबर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (एनसीबी) की रेड में पकड़े गए बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान अभी न्यायिक हिरासत में हैं। आर्यन खान को बॉलीवुड का फुल सपोर्ट मिल रहा है, सुनील सेट्ठी, सलमान खान के बाद अब ऋतिक रोशन ने आर्यन के नाम एक ओपन लेटर लिख उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया है। ऋतिक रोशन ने अपनी चिट्ठी में वो बातें लिखी जिसे सिर्फ आर्यन ही महसूस कर सकते हैं और पिता शाहरुख भी उन्हें वो सब नहीं कहा होगा। सोशल मीडिया पर अब ऋतिक का खत सुर्खियों में है।

आर्यन खान के लिए ऋतिक रोशन का लेटर

आर्यन खान के लिए ऋतिक रोशन का लेटर

ऋतिक रोशन से पहले उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ने आर्यन का सपोर्ट किया था। उनका मानना है कि शाहरुख के बेटे निर्दोष हैं। अब ऋतिक रोशन ने आर्यन का दर्द महसूस करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा। इस पोस्ट के साथ उन्होंने आर्यन खान की एक फोटो भी शेयर की है। ऋतिक रोशन ने आर्यन से कहा कि वह उनका दर्द समझ सकते हैं। ऋतिक रोशन ने अपने खत में आर्यन को कई तरह के सुझाव भी दिए हैं।

'गुस्सा, कंफ्यूजन और लाचारी...'

'गुस्सा, कंफ्यूजन और लाचारी...'

ऋतिक रोशन ने लिखा,

मेरे प्यारे आर्यन, जिंदगी एक अजीब सफर। अनिश्चितता की इसकी अच्छाई है। ऊपर वाला आपकी तरफ खराब गेंद फेंकता है, लेकिन वह दयालू भी है। वह सिर्फ टफ लोगों को खेलने के लिए सबसे कठिन बॉल देता है। आप जानते हैं कि आपको चुना गया है इन परेशानियों के बीच आप खुद को संभालने का दबाव महसूस कर सकते हैं। मुझे पता है कि आपको ये अभी महसूस हो रहा होगा। गुस्सा, कंफ्यूजन और लाचारी... आपके अंदर छिपे नायक को बाहर निकालने के लिए यह सब जरूरी है।

ऋतिक रोशन बोले- सूरज फिर चमकेगा

ऋतिक रोशन बोले- सूरज फिर चमकेगा

ऋतिक रोशन आगे लिखते हैं,

लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह चीजें एक इंसान की अच्छाई जैसे दया, करुणा, प्रेम को भी जला सकती हैं। खुद को इस आग में जलने दो लेकिन बस सही से.. गलतियां, असफलताएं, जीत, सफलता... ये सभी समान हैं यदि आप जानते हैं कि कौन से हिस्से को अपने पास रखना हैं और कौन से हिस्से अनुभव से दूर फेंकना हैं। पता है, आप सभी के साथ बेहतर तरीके से ग्रोथ कर सकते हैं। मैं तुम्हें बचपन से जानता हूं। जो हो रहा है इसे स्वीकार करो, मैं तुमसे वादा करता हूं, एक दिन तुम्हारा सूरज चमकेगा।

आर्यन खान को मिला बॉलीवुड का सपोर्ट

आर्यन खान को मिला बॉलीवुड का सपोर्ट

बता दें कि आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रविवार को गोवा जाने वाले एक क्रूज जहाज पर कथित ड्रग्स पार्टी के बाद गिरफ्तार किया था। आर्यन खान सहित आठ लोगों को कथित तौर पर एनसीबी ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई की एक अदालत ने आर्यन खान और अन्य को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में रखने का आदेश दिया था। आर्यन खान और उनके परिवार को बॉलीवुड का पूरा साथ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: क्‍या बेटे से नाराज हैं शाहरुख खान? आर्यन की हाल जानने के लिए अपनी मैनेजर को भेजा एनसीबी आफिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+