क्या बेटे से नाराज हैं शाहरुख खान? आर्यन की हाल जानने के लिए अपनी मैनेजर को भेजा एनसीबी आफिस
मुंबई, 6 अक्टूबर। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान इन दिनों नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिरासत में हैं। रविवार को आर्यन खान ड्रग्स मामले में एनसीबी ने क्रूज पर उनके तीन दोस्तों के साथ हिरासत में लिया था। इस केस में अब तक कई लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। आर्यन को ड्रग पेडकर के सामने बिठाकर पूछताछ की जा रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि आर्यन ने पूछताछ में बड़े खुलासे किए हैं। वहीं बुधवार को एनसीबी आफिस में जब आर्यन को लाया गया तो शाहरुख खान खुद बेटे से मिलने नहीं पहुंचे बल्कि अपनी मैनेजर पूजा ददलानी को आर्यन का हाल पूछने के लिए भेज दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि कि क्या शाहरुख अपने बेटे की इस करतूत पर क्या नाराज हैं?

आयर्न की हाल जानने के लिए शाहरुख ने अपनी मैनेजर को भेजा एनसीबी आफिस
बता दें शाहरुख खान ने अपने बेटे को एनसीबी की हिरासत से निकालने के लिए अपने वकील के माध्यम से पूरी कोशिश की लेकिन एनसीबी के हाथों लगे पुख्ता सबूतों के कारण कोर्ट ने 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में आर्यन खान को भेज दिया है। वहीं आज बुधवार को शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी आर्यन से मिलने एनसीबी के ऑफिस पहुंची हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि पूजा आर्यन से मिलने में कामयाब हो पाई या नहीं। माना जा रहा है कि पूजा आर्यन को कोई मैसेज देने या कोई सामान देने के लिए एनसीबी के आफिस पहुंची थी।
Recommended Video

अरेस्ट होने के बाद से आर्यन से क्या मिलने आए पापा शाहरुख और मां गौरी
आर्यन शनिवार की रात क्रूज से अरेस्ट किए गए इसके बाद से उनसे मां गौरी और पापा शाहरुख खान से मुलाकात नहीं हुई हैं। वहीं आज शाहरुख की मैनेजर भी जब एनसीबी पहुंची तो उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया और गाड़ी में बैठकर चली गई।

आर्यन को पापा शाहरुख से मिलने के लिए मैनेजर पूजा से लेनी पड़ती है इजाजत
बता दें आर्यन ने पूछताछ में बताया था कि पापा शाहरुख खान से मिलने के लिए उनकी मैनेजर पूजा से अप्वाइनमेंट लेकर मिलने की इजाजत लेनी पड़ती है। पूजा शाहरुख की मैनेजर हैं और उनके बिजी शेड्यूल को मैनेज करती हैं।

आर्यन को सर्व की जा रही फेमस बिरियानी!
वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आर्यन की एनसीबी में बड़ी खातिरदारी की जा रही हैं। आर्यन को खाने में मुंबई के फेमस 'बड़े मियां' द कबाब रेस्टोरेंट से आर्यन के लिए बिरयानी सर्व की जा रही है। यहां कि बिरियानी बॉलीवुड हस्तियों की काफी फेवरेट है। सूत्रों के अनुसार आर्यन के घर से उनके लिए कपड़े आए थे जो उनको दे दिए गए थे।

आर्यन पर लगे हैं ये गंभीर आरोप
आर्यन रविवार को मुंबई से गोवा जा रहे जहाज मे चल रही रेव पार्टी में मौजूद था, जहां से उसे एनसीबी ने गिरफ्तार किया था।एनसीबी ने कोर्ट में दावा किया है कि आर्यन के फोन में से कुछ वाट्सअप चैट्स मिली हैं। जिसमें खुलासा हुआ है कि वो ड्रग डीलर्स के संपर्क में था। आर्यन खान पर NDP 8C, 20B, 27 और 35 की धाराओं के तहत बुक किया गया है। इन धाराओं के अंदर ड्रग्स का सेवन करना, जानबूझकर ड्रग्स लेना और ड्रग्स खरीदने जैसी आरोप शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications