ऋतिक रोशन गर्लफ्रैंड सबा आज़ाद के साथ मैचिंग व्हाइट ड्रेस में दोस्त की सगाई में पहुंचे, देखें Video
ऋतिक रोशन गर्लफ्रैंड सबा आज़ाद के साथ मैचिंग व्हाइट ड्रेस में दोस्त की सगाई में पहुंचे, देखें वीडियो
Hrithik Roshan and Saba Azad: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि उन्होंने सबा आजाद के साथ अपन रिलेशन का खुलासा नहीं किया लेकिन वो उनके साथ हर जगह नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी कथित प्रमिका के साथ मेकअप आर्टीटिस्ट विजय पलांडे की सगाई में पहुंचे नजर आ रहे हैं।

ऋतिक रोशन और उनकी प्रेमिका का नजर आया स्टाइलिश अंदाज
अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी प्रेमिका सबा आजाद दोनों ही अक्सर स्टाइलिश अंदाज में नजर आते हैं। इससे पहले दोनों को ऋचा चड्ढा और अली फज़ल की शादी के रिसेप्शन में एक साथ मैचिंग ड्रेस में देखा गया था। वहीं एक बार फिर ये दोनो व्हाइट कलर की मैचिंग ड्रेस में मुंबई मे मेकअप आर्टीटिस्ट विजय पलांडे की सगाई पार्टी में पहुंचे।
Recommended Video

ऋतिक रोशन सबा आजाद मैंचिंग ड्रेस में आए नजर
पिछली पार्टी की तरह इस पार्टी में भी ऋतिक और सबा ने अपने मैचिंग लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। रविवार की रात इस पार्टी में ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद के साथ एक साथ कार से उतरे। हर बार कैमरे से बचने वाला ये कपल इस मौके पर पेपराजी कैमरों में खड़े होकर बकायदा पोज देता नजर आया।

जानें कब से कर रहे दोनों एक दूसरे को डेट
सबा ने क्रॉप टॉप और पलाज़ो पैंट पहना था वहीं ऋतिक एक स्लीक सूट सेट कैरी किया हुआ था। लुक को पूरा करने के लिए दोनों ने स्नीकर्स पहने थे। ऋतिक रोशन ने सफ़ेद ब्लेज़र में क्लासिक लुक दिया। ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद के बारे में अफवाहें तब शुरू हुईं जब दोनों को फरवरी में डिनर डेट पर एक साथ स्पॉट किया गया था।
ऋतिक रोशन लेटेस्ट न्यूज
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक को आखिरी बार हाल ही में रिलीज़ हुई विक्रम वेधा में बड़े पर्दे पर देखा गया था। जिसमें पुष्कर और गायत्री के अलावा सैफ अली खान और राधिका आप्टे ने भी इसमें मुख्य भूमिका निभाई है। ऋतिक रोशन जल्द सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर फाइटर में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications