Sahar Afsha कौन हैं जिन्‍होंने सना खान के बाद इस्‍लाम के लिए छोड़ी फिल्म इंडस्‍ट्री, पकड़ी अल्‍लाह की राह

Sahar Afsha: चकाचौंध से भरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री को अब तक कई एक्‍ट्रेस छोड़ चुकी है, इसमें अब एक और एक्‍ट्रेस का नाम शुमार हो चुका है। ये एक्‍ट्रेस हैं सहर अफशा, जिन्‍होंने एंटरटेनमेंट इंडस्‍ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कर दिया है। भोजपुरी एक्‍ट्रेस सहर अफशा ने भी इस्‍लाम का हवाला देते हुए शानदार एक्टिंग करियर को छोड़ने का ऐलान किया है।

सहर अफशा ने इंस्‍टग्राम पर पोस्‍ट लिखकर किया खुलासा

सहर अफशा ने इंस्‍टग्राम पर पोस्‍ट लिखकर किया खुलासा

सोशल मीडिया के इंस्‍टाग्राम प्‍लेटफार्म पर एक पोस्‍ट लिखकर सहर अफशा ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री छोड़ने का खुलासा किया है। सहर अफशा पहली एक्‍ट्रेस नहीं हैं जिन्‍होंने इस्‍लाम के लिए अपना शानदार करियर छोड़ा है। इससे पहले एक्‍ट्रेस सना खान, जायरा वसीम समेत अन्‍य कई एक्‍ट्रेस है जिन्‍होंने अपने करियर के चरम पर बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।

 अब मेरा इससे कोई ताल्‍लुक नहीं होगा

अब मेरा इससे कोई ताल्‍लुक नहीं होगा

बता दें सहर अफशा भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्‍ट्रेस हैं। सहर खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे भोजपुरी एक्‍टर के साथ नजर आ चुकी हैं। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर जब ये ऐलान किया तो उनके फैंस हैरान हो गए हैं। सहर अफशा ने अपनी पोस्‍ट में लिखा मैंने ये फैसला किया कि मैं फिल्‍म इंडस्‍ट्री छोड़ने जा रही हूं। अब मेरा इससे कोई ताल्‍लुक नहीं होगा।

अब मैं अल्‍लाह के बताए रास्‍ते पर ही चलूंगी

अब मैं अल्‍लाह के बताए रास्‍ते पर ही चलूंगी

इसके साथ ही सहर अफशा ने लिखा मैं इत्‍तेफाक से फिल्‍म इंडस्‍ट्री में आई अब सब खत्‍म करने का इरादा कर लिया है। उन्‍होंने आगे लिखा मैंने अब अल्‍लाह की इबादत करने का फैसला किया है। मैं अब अपनी बाकी जिंदगी इस्‍लाम की शिक्षा और अल्‍लाह के अल्‍हम के अनुसार गुजारना चाहती हूं। मैं अपनी गुजिश्‍ता जिंदगी से तौबा करती हूं, अल्‍लाह से तौबा करती हूं। मैं अल्‍लाह से माफी की तलबगार हूं। अब मैं अल्‍लाह के बताए रास्‍ते पर ही चलूंगी।

सहर अफशा ने डिलीट किए अपने पुराने वीडियो और फोटो

सहर अफशा ने डिलीट किए अपने पुराने वीडियो और फोटो

सहर अफशा जो भोजपुरी फिल्‍मों और म्‍युजिक एलबम में अब तक बोल्‍ड अवतार में नजर आती रहीं हैं। उन्‍होंने इस्‍लाम की राह पकड़ते ही सना खान की ही तरह इंस्‍टाग्राम से अपनी सारी फोटो और पुरानी वीडियो डिलीट कर दिए हैं। अब उनके ऑफिशियल अकाउंट पर केवल हिजाब पहने ही तमाम फोटो मौजूद है।

सना खान ने 2020 में इस्‍लाम के लिए छोड़ दी थी इंटस्‍ट्री

सना खान ने 2020 में इस्‍लाम के लिए छोड़ दी थी इंटस्‍ट्री

बिग बॉस में सुर्खियों में आई सना खान ने 2020 में अचानक इस्‍लाम का हवाला देते हुए ऐसे ही हमेशा के लिए बॉलीवुड इंडस्‍ट्री को अलविदा करते हुए गुजरात के मौलवी मुफ्ती अनस से निकाह कर लिया था। सना ने भी तब करियर छोड़ा तब वो बॉलीवुड की हॉट एक्‍ट्रेस की लिस्‍ट में शुमार थी। उन्‍होंने शादी करते ही अपनी सभी हॉट तस्‍वीरें भी इंस्‍टाग्राम से हटा दी थी।

जायरा वसीम ने इस्‍लाम के लिए छोड़ी थी इंडस्‍ट्री

जायरा वसीम ने इस्‍लाम के लिए छोड़ी थी इंडस्‍ट्री

सना खान से पहले दंगल फिल्‍म में नजर आई जायरा वसीम ने जून 2019 में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी। तब उन्‍होंने ग्लैमरस वर्ल्ड को अल्लाह की राह में खलल पैदा करने वाला बताया था। अपने इस ऐलान के बाद जायरा वसीम काफी दिनों तक सुर्खियों में बनी रहीं।

सोफिया हयात और अन्‍नू अग्रवाल भी ऐसे ही धर्म की राह पकड़ी थी

सोफिया हयात और अन्‍नू अग्रवाल भी ऐसे ही धर्म की राह पकड़ी थी

ऐसे ही बिग बॉस के सीजन-7 साल 2013 की कंटेस्‍टेंट मॉडल-एक्ट्रेस सोफिया हयात ने भी अचानक फिल्‍म इंडस्‍ट्री को धर्म के नाम पर अलविदा कह दिया था। वहीं आशिकी फिल्‍म से खूब उपलब्धि हासिल करने वाली अन्‍नू अग्रवाल ने अचानक इंडस्‍ट्री छोड़ दी थी। अनु अवस्‍थी ने जो अपनी जिंदगी में खुलासा किया था कि उनकी जिंदगी में जानलेवा हादसा हुआ था जिसमें वो वह बच गई और अब वह सिर्फ योग करती हैं। वह खुद को आध्यात्म (रूहानी) और योग के लिए समर्पित कर चुकी हैं।

देखें सहर अफशा का पुराना वीडियो जो जमकर वायरल हुआ था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+