5वीं बार तलाक लेंगी हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन, एक साल पहले अपने ही बॉडीगार्ड से की थी शादी
वाशिंगटन, 22 जनवरी। हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस पामेला एंडरसन ने अब अपने पांचवे पति से भी अलग होना का ऐलान कर दिया है। पामेला ने साल 2020 की दिसंबर की शाम अपने ही बॉडीगार्ड डैन हेहर्स्ट से गुपचुप शादी की थी, हालांकि पिछले चार रिश्तों की तरह ये जोड़ी भी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाई। बता दें कि पामेला एंडरसन की भारत में भी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है, वह बिग बॉस के सीजन 4 में भी नजर आ चुकी हैं। उनके पांचवीं बार तलाक लेने की खबर से इंडियन फैन्स भी हैरान हैं।

पांच शादियां कर चुकी हैं पामेला
54 वर्षीय पामेला एंडरसन ने अब तक पांच शादियां कीं और किसी न किसी वजह से हर बार उनका तलाक हो गया। शादी के अलावा भी पामेला एंडरसन का नाम कई सेलेब्रेटीज के साथ जुड़ा। डैन हेहर्स्ट के साथ भी पामेला एंडरसन का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और शादी के एक साल बाद ही उन्होंने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। पांचवें पति से अलग होने को लेकर अब मीडिया रिपोर्ट्स में कई तरह की बातें निकल कर सामने आ रही है।

लॉकडाउन में हुआ बॉडीगार्ड से प्यार
पेज सिक्स ने सूत्रों के हवाले से कहा कि कोरोना वायरस संकट के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और चीजें बदतर होती गईं। शादी के बाद से ही दोनों एक साथ रह रहे थे, लेकिन एक-दूसरे को जानने के बाद अब उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया है। पमेला ने डैन हेहर्स्ट से उस प्रॉपर्टी पर शादी की थी, जहां उनके माता-पिता की शादी हुई थी। दोनों के बीच कोरोना लॉकडाउन के दौरान प्यार हुआ। इसके बाद कनाडा के वैंकूवर आइलैंड पर दोनों ने शादी कर ली।

1995 में की थी पहली शादी
आपको बता दें कि पामेला एंडरसन ने 1995 में ड्रमर टॉमी ली से शादी की थी, दोनों ने सिर्फ 4 दिनों तक डेट करने के बाद ही शादी करने का फैसला किया। टॉमी ली से पामेला को दो बेटे हुए लेकिन समय के साथ रिश्ते में दरार आने लगी। पामेला ने आरोप लगाया कि टॉमी उनके साथ मारपीट करते हैं। इस सिलसिले में ट्रॉमी 6 महीने जेल की सजा भी काट कर आए, इसके बाद 1998 में पामेला ने ट्रॉमी से तलाक ले लिया।

इनसे की दूसरी शादी
इसके बाद 2001 में पामेला ने मॉडल मार्कस शेंकेनबर्ग संग सगाई की लेकिन कुछ महीने में ही वो अलग हो गए। बाद में पामेला ने किड रॉक से सगाई की लेकिन 3 साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस बीच 2006 में खबर आई की पामेला और रॉक उर्फ रॉबर्ट जेम्स रिची ने फिर शादी कर ली है। इसके बाद रॉक के साथ भी उनके रिश्तों में खटास आ गई। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म बोरत में पामेला को देखकर रॉक नाराज हो गए थे, जिसके बाद 2007 में दोनों ने तलाक ले लिया।

अपनी शादी को बताया फ्रॉड
रॉकी से अलग होने के बाद पमेला का दिल प्रोड्यूसर रिक सालोमोन पर आया। इस शो में पामेला ने बताया कि उन्होंने रिक से सगाई कर ली है। 2007 में ही दोनों की शादी हुई और एक साल बाद ही फैंस को उनके अलग होने की खबर मिली। अपनी इस शादी को पामेला ने फ्रॉड बताया था। हालांकि 2014 में पामेला ने फिर से रिक संग शादी की और 2015 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद पमेला ने अपने उम्र में 22 साल बड़े प्रोड्यूसर जॉन पीटर्स से शादी कर ली थी। हालांकि ये रिश्ता सिर्फ एक महीने ही चला और पामेला ने खुलासा किया कि दोनों ने कानूनी रूप से शादी नहीं की थी।
यह भी पढ़ें: 'जबरदस्ती Kiss करते हुए छुए मेरे ब्रेस्ट, फिर...' हॉलीवुड एक्टर पर सिंगर ने लगाए आरोप












Click it and Unblock the Notifications