'जबरदस्ती Kiss करते हुए छुए मेरे ब्रेस्ट, फिर...' हॉलीवुड एक्टर पर सिंगर ने लगाए आरोप
नई दिल्ली, 25 दिसंबर: हॉलीवुड और पॉपुलर टीवी सीरीज 'सेक्स एंड द सिटी' के एक्टर क्रिस नॉथ (Chris Noth) इन दिनों भारी मुसीबत का सामना कर रहे हैं। एक्टर पर यौन शोषण का संगीन आरोप लगाया गया है, जिसको एक सिंगर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए लगाए, जिसके बाद अब सिंगर पांचवी महिला है, जिन्होंने एक्टर क्रिस नॉथ पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। हाल ही में सिंगर लिसा जेंटाइल (Lisa Gentile) ने अपनी वकील के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस बात का खुलासा किया था कि क्रिस नॉथ ने उनका यौन शोषण किया।

'जबरन kiss करते हुए ब्रेस्ट को छुआ'
एक्टर क्रिस नॉथ पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सिंगर लीजा ने बताया कि साल 2002 में नॉथ ने उनका शोषण किया। सिंगर ने हैरान करने वाले खुलासे के साथ बताया कि एक्टर ने उन्हें जबरन किस किया था और उनके ब्रेस्ट को भी छुआ। यहां तक की लीजा ने उनको रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्होंने एक ना सुनी। यहीं नहीं लीजा ने इस बात का भी खुलासा किया कि ऐसा करने के बाद क्रिस नॉथ ने उनको धमकी भी दी थी।

अब तक 5 महिलाओं ने लगाए यौन शोषण का आरोप
अमेरिकन एक्टर पर अब एक के बाद एक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगता जा रहा है। सिंगर लिसा जेंटाइल अब उन पांच महिलाओं में शामिल हो गईं, जिन्होंने एक्टर की गंदी हरकत के बारे में सामने आकर अपनी आवाज बुलंद की है। क्रिस नॉथ पर संगीन इल्जाम लगाने वाली लीजा ने कहा कि मुझे जबरन किस करने और ब्रेस्ट को छुने के बाद उन्होंने मुझे कॉल किया और धमकी देते हुए कहा था कि अगर मैंने किसी को इस बारे में बताया तो उनको करियर खत्म कर देंगे, वो फ्यूचर में कभी गा नहीं पाएंगी। इसी के साथ इंडस्ट्री से ब्लैकलिस्ट करने की भी एक्टर की तरफ धमकी दी गई थी।

2002 में घर छोड़ने के बहाने की गंदी हरकत
सिंगर लीजा के मुताबिक क्रिस से उनकी पहली बार साल 1998 में न्यूयॉर्क में एक रेस्तरां में मुलाकात हुई थीं। रिपोर्ट के अनुसार सिंगर लीजा रेस्टोरेंट के ऑनर की फ्रेंड थीं और क्रिस यहां के रेगुलर कस्टमर थे। इस दौरान जब उनकी आपस में मीटिंग हुई तो दोनों दोस्त बन गए और फिर म्यूजिक शो और बिजनेस के बारे में अक्सर चर्चा करने लगी। इस दौरान साल 2002 में एक्टर ने उनको रेस्तरां से घर छोड़ने का ऑफर दिया था, अब दोनों में दोस्ती हो चुकी थी तो लीजा ने मना नहीं करते हुए हां कह दिया।

घर पहुंचे और फिर...
लीजा के मुताबिक क्रिस नॉथ के घर पहुंचने के बाद उन्होंने घर के अंदर आने के लिए बोला था। नॉथ ने लीजा से कहा था कि वह बस यही देखना चाहते हैं कि वो कहां रहती हैं। लीजा ने बिना ज्यादा सोचे उनको अंदर आने के लिए कह दिया। लीजा ने बताया कि नॉथ जैसे ही घर के अंदर पहुंचे तो तुरंत ही एक्टर ने सिंगर को जबरदस्ती किस करना शुरू कर दिया। यहां तक की नॉथ ने सिंगर को अपनी तरफ खींचा और विरोध करने पर भी वो नहीं मान रहे थे, जिसके बाद असहज सिंगर ने खुद को छुड़वाया और चिल्लाईं। सिंगर के इस विरोध के बाद एक्टर काफी नाराज हो गए थे और फोन पर धमकी देने लगे।












Click it and Unblock the Notifications