'लोग आपको खो देते हैं' कैंसर के बीच Hina Khan का टूटा दिल? बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से हुआ ब्रेकअप!
Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने 'अक्षरा' बनकर छोटे पर्दे पर खूब नाम कमाया है। लेकिन पिछले कुछ समय से वह ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जुझ रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपने अपडेट्स साझा करती हैं। लेकिन एक पोस्ट से अब हिना ने फैंस के बीच खलबली मचा दी।
हिना खान ज्यादातर अपनी अस्पताल से फोटो शेयर करती हैं। वह कैंसर के इलाज के बावजूद अपनी जिंदगी का एक-एक पल अच्छे से एंजॉय कर रही हैं। खास बात ये है कि उनके इस मुश्किल दौर में बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी ढाल बनकर खड़े रहे। लेकिन एक्ट्रेस के लेटेस्ट पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

दरअसल, हिना खान ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, जब आपका दिल साफ होता है और आपके इमोशन्स सच्चे होते हैं, तो आप लोगों को नहीं खोते, बल्कि लोग आपको खो देते हैं।' अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की कयासबाजी शुरू हो गई।
ये भी पढ़ें: Hina Khan: 8 कीमोथेरेपी सेशन के बाद भी हिना खान का कैंसर से नहीं छूटा पीछा, बुरी हलत में कहा- 'अभी तो और दर्द'
एक तरफ हिना खान के कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान उनके बॉयफ्रेंड फैंस के बीच रिश्ते का नया उदाहरण पेश कर रहे हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ हिना के इस पोस्ट के बाद ऐसी चर्चा होने लगी है कि दोनों अलग होने वाले हैं। या फिर कपल का रिश्ता टूट चुका है। इस तरह की तमाम अफवाहें सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हैं।
बता दें कि, हिना खान और रॉकी जायसवाल एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया। यहां तक कि जब हिना को कैंसर के बारे में पहली बार पता चला था तो वह ज्यादातर समय एक्ट्रेस के साथ अस्पताल में रहते थे। खुद हिना खान ने सोशल मीडिया पर रॉकी के साथ फोटोज शेयर की थी। इसके बाद ऐसी भी खबरें आई कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अब तक इस पर चुप्पी साधी है।
ये भी पढ़ें: Hina Khan: क्या हिना खान की हालत हो गई है खराब? कैंसर से पीड़ित एक्ट्रेस ने बताई ख्वाहिश, क्या होगी पूरी?












Click it and Unblock the Notifications