Hina Khan: क्या हिना खान की हालत हो गई है खराब? कैंसर से पीड़ित एक्ट्रेस ने बताई ख्वाहिश, क्या होगी पूरी?
Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान के लिए साल 2024 काफी मुश्किलों भरा रहा है। हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वह इस जानलेवा बीमारी के तीसरे स्टेज पर है और उनका ट्रीटमेंट भी चल रहा है। हालांकि 8 कीमोथेरेपी सेशन्स होने के बाद भी कैंसर ने उनका पीछा नहीं छोड़ा है।
हिना खान के लिए मुश्किल की घड़ी
हिना खान लगातार अपने फैंस के साथ अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। हिना इस मुश्किल घड़ी में भी हिम्मत और हौंसला नहीं छोड़ रही हैं। वह लगातार मुसीबत का सामना कर रही हैं और उनके चेहरे पर स्माइल बनी हुई है। हालांकि वह लोगों से अपने लिए दुआ मांगने के लिए कह रही हैं।

हिना खान ने बताई अपनी ख्वाहिश
हाल ही में हिना खान ने अपने फैंस को उनकी एक ख्वाहिश के बारे में बताया है जिसे देखने के बाद हर कोई इमोशनल हो गया है। हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर नए साल में अपनी विश का जिक्र किया है। हिना खान ने मक्का की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- अल्लाह इस साल हमें मक्का जरूर बुलाएं, ऐसी दुआ करते हैं।
साल 2025 में मक्का जाना चाहती हैं हिना
आपको बता दें कि हिना खान की इंस्टा स्टोरी को देखकर ये साफ पता चल रहा है कि वह साल 2025 में मक्का जाना चाहती हैं। ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस की तबीयत काफी ज्यादा खराब है और वह अल्लाह से अपने लिए दुआ मांगना चाहती हैं।
लोगों को खोने की बात कर रही हैं हिना
इसके अलावा हिना खान ने एक और स्टोरी पोस्ट की है जिसमें वो लोगों को खोने की बात कर रही हैं। हिना खान ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें लिखा हुआ है- जब आपका दिल साफ होता है और आपके इमोशन्स प्योर होते हैं तो आप लोगों को नहीं खोते हैं, बल्कि लोग आपको खो देते हैं।
हिना खान का क्रिप्टिक पोस्ट
हिना खान के इस क्रिप्टिक पोस्ट के बाद अब हर कोई सोच में पड़ गया है कि आखिर उन्होंने ये तस्वीर किसके लिए शेयर की है। आखिर हिना क्या कहना चाहती हैं और किसके लिए कहना चाहती हैं। हिना खान के इस पोस्ट ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है। लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications