मशहूर एक्ट्रेस हिना खान को हुआ कैंसर, तीसरे स्टेज में पहुंची जानलेवा बीमारी, अब खुद बताया कैसा है हाल

Hina Khan Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। 36 वर्षीय हिना खान की जानलेवा बीमारी तीसरे स्टेज में पहुंच चुकी है। हिना खान को स्टेज 3 का ब्रेस्ट कैंसर है।

हिना खान ने शुक्रवार 28 जून को खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक आधिकारिक बयान जारी कर ये जानकारी दी है। हिना खान ने बताया है कि उनकी हालत कैसी है और किस हालत में वो इस कैंसर से लड़ रही हैं।

Hina Khan Cancer

ये भी पढ़ें- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से हिना खान को निकाला बाहर, राजन शाही ने कहा-'शिवांगी जोशी की वजह से...'

Hina Khan breast cancer: हिना खान ने बताया ब्रेस्ट कैंसर से कैसे जूझ रही हैं?

हिना खान ने अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा,

"नमस्ते सभी को, मेरे बारे में कुछ रूमर्स चल रहे हैं। मैं आप सभी को कुछ अहम जानकारी देना चाहती हूं, खासकर उन लोगों को जो मुझे प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं। मुझे स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। इसका इलाज शुरू हो चुका है। कई परेशानियों से जूझने के बावजदू मैं आप सभी को भरोसा दिला रही हूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। मैं इस बीमारी से पूरी तरह लड़ने के लिए तैयार हूं। मैं इससे और भी मजबूत होकर उभरने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार हूं।"

ये भी पढ़ें- 'भगवान मैं नहीं मानता, मैं मुस्लिम हूं लेकिन धर्म से दूर रहता हूं', सैफ अली खान ने धर्म को लेकर कही थी ऐसी बात

हिना खान ने कहा- मैं कैंसर की जंग जीतकर जल्द ही ठीक हो जाऊंगी

हिना खान ने अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाना चाहिए। हिना खान ने कहा, ''मुझे आप लोगों के प्यार और सम्मान की कद्र है लेकिन इस वक्त हमारी प्राइवेसी का ध्यान भी रखा जाना चाहिए। मुझे और मेरे परिवार को पूरा भरोसा है कि मैं कैंसर की जंग जीतकर जल्द ही ठीक हो जाऊंगी। लेकिन तब तक प्लीज थोड़ा ध्यान रखें। इस वक्त मुझे आपके प्यार और दुआओं की बहुत जरूरत है।''

ये भी पढ़ें- ये क्या हो गया? Urfi Javed ने मुंडवाया अपना सिर! नया लुक देख फैंस हुए परेशान, बोले- 'इसे कैंसर हो गया क्या?'

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो से घर-घर में मशहूर हुईं हिना खान

हिना खान टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में मशहूर हो गई थीं। ये रिश्ता क्या कहलाता शो में अक्षरा की भूमिका निभाने वाली हिना खान टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। हिना खान इसके बाद बिग बॉस 11 में भी आई थीं। वह शो भले ही नहीं जीती थी लेकिन उन्होंने जनता का दिल जरूर जीता था। टेलीविजन शो के अलावा हिना खान वेब सीरिज और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हिना खान के कई म्यूजिक वीडियोज भी वायरल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+