'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से हिना खान को निकाला बाहर, राजन शाही ने कहा-'शिवांगी जोशी की वजह से...'

Hina Khan: टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से कई स्टार्स फेमस हुए थे। इस शो को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता था और आज भी लोग इसे देखना पसंद करते हैं। वहीं हिना खान को भी इस शो से काफी फेम मिला है। उन्होंने अक्षरा बनकर घर-घर अपनी पहचान बनाई है।

अक्षरा के रोल में हिना खान को लोग काफी पसंद करने लगे थे। लेकिन फैंस को झटका तब लगा जब उन्होंने अचानक शो को अलविदा कह दिया था। खबरें थी कि उन्होंने अपने काम की वजह से ये शो छोड़ा था लेकिन 8 साल बाद डायरेक्टर राजन शाही ने खुलासा किया कि हिना ने ये शो छोड़ा नहीं था बल्कि उन्हें निकाला गया था।

Hina Khan

राजन शाही ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा करने के पीछे वजह बताई। उन्होंने टेली टॉक इंडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, 'हिना खान काम में बहुत ज्यादा दखल देने लगी थीं। हालांकि उनका काम काफी अच्छा था लेकिन शो की स्क्रिप्ट को लेकर उनकी दखलअंदाजी काफी ज्यादा बढ़ गई थी। उस वक्त काफी कुछ हुआ और मुझे इसके लिए कई बार चैनल के साथ भी मीटिंग करनी पड़ी।'

राजन शाही ने आगे कहा कि, 'एक दिन शूटिंग चल रही थी और हिना कुछ लाइन्स नहीं कहना चाहती थीं। वो लाइन्स शिवांगी जोशी के कैरेक्टर नायरा के सपोर्ट में थीं। यहां तक कि हिना ने उन लाइन्स को कहने से साफ मना कर दिया था जिसके बाद मुझे उनसे कहना पड़ा कि आपको वैसा ही सीन करना होगा लेकिन वह इस बात को नहीं मानी। मैंने इसके बाद उनसे कह दिया कि या शूटिंग करो या सेट छोड़ कर चली जाओ।'

राजनी शाही ने बताया कि उस वक्त वह गुस्से में मेकअप रूम चली गईं और फिर पूरा दिन वह वहीं बैठी रहीं। इसके बाद उन्हें एक मैसेज भेजा गया कि उनकी सर्विस अब यहीं खत्म हो चुकी है और अब उन्हें सेट पर आने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन बावजूद इसके हिना वापस आईं और उन्होंने सीन वैसा ही शूट किया जैसा उनसे कहा गया था। इसके बाद उनके पैकअप का टाइम बता दिया गया था और उनसे कहा गया कि एसोसिएशन उन्हें अब नहीं रखेगी। जिसके बाद हिना खान ने शो को अलविदा कह दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+