ये क्या हो गया? Urfi Javed ने मुंडवाया अपना सिर! नया लुक देख फैंस हुए परेशान, बोले- 'इसे कैंसर हो गया क्या?'
Urfi Javed Bald Look: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी लुक्स को लेकर छाई रहती हैं। वहीं एक बार फिर वह अपने नए लुक को लेकर चर्चा में आ गईं। उर्फी जावेद ने इस बार किसी ड्रेस के साथ छेड़छाड़ नहीं की बल्कि उन्होंने अपना सिर ही मुंडवा लिया है।
उर्फी जावेद का नया पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह गंजी नजर आ रही हैं। उनका ये नया लुक देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। वह अक्सर अपने हर नए पोस्ट में ड्रेस या फिर अपनी हेयरस्टाइल के साथ बदलाव करती हैं लेकिन इस बार तो उन्होंने अपने सारे बाल ही कटवा दिए।

उर्फी जावेद इस तस्वीर में अपनी कार में बैठकर सेल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने सिंपल सा टैंक टॉप पहना हुआ है। लेकिन इस बार उनके कपड़ों से ज्यादा गंजे लुक ने फैंस का ध्यान खींचा। फोटो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद कितने कॉन्फीडेंस के साथ अपना बाल्ड लुक फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि उनकी ये नई तस्वीर देखकर फैंस परेशान हो गए कि आखिर किस वजह से उर्फी जावेद ने अपना सिर मुंडवा लिया है।
उर्फी जावेद के बाल्ड लुक वाली तस्वीर देख फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'हे प्रभु ये क्या हुआ? कैसे हुआ?' एक अन्य यूजर ने लिखा, इसने अचानक अपना सिर क्यों मुंडवा लिया है। एक ने लिखा, 'आज मालूम पड़ा कि जॉनी की बहन भी है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'कहीं इसे कैंसर तो नहीं हो गया।'
हालांकि कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि उर्फी जावेद टकली नहीं हुई है बल्कि उन्होंने एडिट किया है और कह रहे हैं कि साइड से उनके बाल साफ दिख रहे हैं। अगर उनकी तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो इसमें उर्फी के पीछे के बाल साफ दिख रहे हैं। फिलहाल उर्फी जावेद का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications