'भगवान मैं नहीं मानता, मैं मुस्लिम हूं लेकिन धर्म से दूर रहता हूं', सैफ अली खान ने धर्म को लेकर कही थी ऐसी बात

Saif Ali Khan On Religion: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बात करना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। खासतौर पर वह अपनी फैमिली के बारे में मीडिया के सामने बहुत कम बात करते हैं। लेकिन एक बार एक इंटरव्यू में उन्होंने धर्म को लेकर एक विवादित बयान दिया था जो कि काफी वायरल हुआ था।

सैफ अली खान ने कहा- मैं किसी धर्म को नहीं मानता हूं
पीटीआई के दिए एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा था- वह मुस्लिम हैं लेकिन वह किसी भी धर्म को फॉलो नहीं करते हैं। सैफ अली खान ने कहा था कि वह भले ही एक एक्टर हो लेंकि पढ़ने-लिखने में उनकी रूचि हमेशा से रही है। वह न तो धर्म को मानते हैं और न ही इसके बारे में बात करना पसंद करते हैं।

Saif Ali Khan

'ज्यादा धर्म मुझे चिंतित कर देते हैं'
सैफ अली खान ने कहा था- मैं धर्म को मानने से दूर रहता हैं। ज्यादा धर्म मुझे चिंतित कर देते हैं। मैं भगवान को नहीं मानता और न ही अल्लाह को मानता हूं। मैं अपनी रियल लाइफ में अज्ञेयवादी हूं। आपको बता दें कि अज्ञेयवादी उन्हें कहते हैं जो निश्चिततौर पर ये नहीं मानते हैं कि भगवान होता है या नहीं।

सैफ अली खानने कहा- मैं धर्मनिरपेक्ष हूं
सैफ अली खान ने अपने इंटरव्यू में कहा था- मैं धर्म नहीं मानता हूं और न ही भगवान पर भरोसा करता हूं। अधिक धर्म से मैं परेशान हो जाता हूं क्योंकि मुझे लगता है कि धर्म पुनर्जन्म पर जोर देता है और इस वर्तमान के बारे में नहीं सोचता। इसलिए मैं धर्मनिरपेक्ष हूं।

'लोग कहते हैं ये मेरा भगवान वो तेरा भगवान'
सैफ अली खान ने कहा- मुझे लगता है कि धर्म को एक संगठन के तौर पर काफी अधिक महत्व दिया जाता है। धर्म से कई तरह की समस्याएं जुड़ी हुई हैं। लोग एक दूसरे के धर्म को लेकर कई तरह की बातें करने लगते हैं। लोग कहते हैं ये मेरा भगवान वो तेरा भगवान, किसका भगवान सबसे ज्यादा बेहतर होता है।

'मैं हायर पावर के अस्तित्व में यकीन करता हूं'
सैफ अली खान ने आगे कहा था- मैं हायर पावर के अस्तित्व में यकीन करता हूं। हालांकि मुझे पता नहीं है कि ये कितना शक्तिशाली है पर इसमें कुछ तो है। आपको बता दें कि धर्म न मानने के चलते ही सैफ अली खान ने करीना कपूर से रजिस्ट्री मैरिज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+