Video: पत्नी से हाइट में छोटे हैं हिमेश रेशमिया, फोटो में बराबर दिखने के लिए किया कुछ ऐसा...हुए ट्रोल

मुंबई, 12 मार्च। एक ऐसा भी समय था जब हर युवा की जुबान पर सिर्फ 'हां..हुजूर, तेरा-तेरा...तेरा सुरूर' गाना ही रटा हुआ था। बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया का सिर्फ यही गाना नहीं बल्कि कई और गाने सुपरहिट हुए। फिलहाल हिमेश अपने गानों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। शनिवार को उनके साथ एक ऐसा वाकया हुआ जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

पत्नी से हाइट में छोटे हैं हिमेश

पत्नी से हाइट में छोटे हैं हिमेश

अभी हाल ही में हिमेश रेशमिया को अपनी पत्नी सोनिया कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जाहिर तौर पर कपल किसी दूसरे शहर की यात्रा के लिए अपनी फ्लाइट पकड़ने आए थे। इसी दौरान एयरपोर्ट के गेट पर ही हिमेश और सोनिया को पैपराजी ने घेर लिया और फोटो के लिए पोज की मांग करने लगे। अपनी पत्नी से हाइट में छोटे हिमेश ने सोनिया की बराबरी का दिखने के लिए अपने पंजे पर खड़े हो गए।

सोशल मीडिया पर हिमेश का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर हिमेश का वीडियो वायरल

सिर्फ फोटो ही नहीं, सोशल मीडिया पर सोनिया और हिमेश की एक वीडियो भी काफी वायरल हो रही है जिसमें सिंगर को अपनी पत्नी से हाइट मैच करते देखा जा सकता है। ट्विटर यूजर रमन द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनिया ने ब्लैक गॉगल्स के साथ व्हाइट कलर की ड्रेस कैरी की हुई है वहीं, हिमेश ने भी काले चश्मों के साथ मैचिंग शर्ट, जीन्स और सफेद रंग के जूते पहना हुआ है।

हाइट मैच करने के लिए पंजों पर खड़े हुए हिमेश

हाइट मैच करने के लिए पंजों पर खड़े हुए हिमेश

फोटोग्राफर्स को देखने के बाद हिमेश अपनी पत्नी की लेफ्ट में आकर खड़े हो गए। हिमेश एक बार नहीं बल्कि बार-बार अपने पैर के अगले पंजों पर खड़े होकर पत्नी सोनिया से लंबे दिखने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी इस कोशिश का काफी मजाक उड़ाया। कई यूजर्स ने पत्नी सोनिया से हाइट मैच न करने को लेकर हिमेश को ट्रोल किया। जबकि उनके फैंस ने सिंगर की पर्सनैलिटी की तारीफ की।

हिमेश को मिला हॉलीवुड स्टार का उदाहरण

हिमेश को मिला हॉलीवुड स्टार का उदाहरण

हिमेश को ट्रोल करते हुए यूजर्स ने उन्हें हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड-जेंडाया और टॉम क्रूज-निकोल किडमैन और अन्य बड़े सेलिब्रिटी जोड़ों का उदाहरण दिया। वायरल वीडियो में हिमेश अपनी पत्नी सोनिया के साथ पंजों के सहारे चलते देखे जा सकते हैं। इस कोशिश में एक बार तो हिमेश का बैलेंस भी बिगड़ गया। ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने हिमेश की क्लास लगा दी।

यह भी पढ़ें: रानू मंडल से हिमेश रेशमिया ने किया था मुंबई में फ्लैट देने का वादा, खुद सिंगर ने बताई पूरी बात, Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+