रानू मंडल से हिमेश रेशमिया ने किया था मुंबई में फ्लैट देने का वादा, खुद सिंगर ने बताई पूरी बात, Video

कोलकाता, 25 नवंबर: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल होने के बाद रातों-रात सोशल मीडिया सनसनी बनी रानू मंडल को कौन भूल सकता है? सोशल मीडिया पर उनकी आवाज ने लाखों लोगों को ऐसा अपनी तरफ खींचा था। यहां तक की मशहूर सिंगर, एक्टर, कंपोजर हिमेश रेशमिया भी उनकी आवाज के इस कदर कायल हो गए थे कि उन्होंने अपनी फिल्म में रानू मंडल को गाने का मौका दिया था। हालांकि रानू मंडल की जिंदगी फिर से उसी पटरी पर आ गई है, जहां से उन्होंने शुरुआत की थी। रानू मंडल अपने घर पर हैं और काम की तलाश कर रही है। इस बीच रानू मंडल का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि हिमेश रेशमिया ने उन्हें मुंबई में एक फ्लैट देने का वादा किया था।

एक वीडियो ने बदली किस्मत

एक वीडियो ने बदली किस्मत

अगस्त 2019 में कोलकाता के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर 'एक प्यार का नगमा है' गाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद रानू मंडल की किस्मत बदल गईं थी। अपनी सुरीली आवाज की बदलौत हिमेश रेशमिया ने उनको मुंबई बुला लिया और अपनी फिल्म में गाना भी ऑफर किया। यहां तक की रानू मंडल कई रियलिटी शो में भी दिखाई दी थी। हालांकि वो इस स्टारडम को बरकरार नहीं रख पाईं और अर्श से फर्श पर फिर से पहुंच गई है।

हिमेश ने किया फ्लैट देने का वादा

हिमेश ने किया फ्लैट देने का वादा

इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक यूट्यूबर के साथ बात कर रही हैं। अपनी बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि हिमेश रेशमिया ने उसे मुंबई में एक फ्लैट देने का वादा किया था और फ्लैट देने की वजह के बारे में भी बताया। हाल ही में एक यूट्यूबर तोतन घोष, जो रानू मंडल के रानाघाट के बेगोपारा स्थित घर पर गए थे। उन्होंने एक वीडियो अपने चैनल पर अपलोड किया है, जिसमें उनके साथ हुई कुछ बातचीत को दिखाया है।

'हिमेश जी ने बोला था फ्लैट लेकर रखेंगे'

'हिमेश जी ने बोला था फ्लैट लेकर रखेंगे'

इस दौरान यूट्यूबर ने रानू मंडल से सवाल किया कि 'मुंबई में आपका क्या है? इस सवाल का जवाब देते हुए रानू मंडल ने कहा, 'हिमेश जी ने बोला था फ्लैट लेकर रखेंगे, क्योंकि जब भी वहां बुलाते है 2-3 दिन के लिए वहां ठहरना पड़ता है। तो फिर घड़ी-घड़ी वहां जाकर फिर 2-3 दिन में यहां वापस आना पड़ता है तो इस हिसाब से उन्होंने बोला था कि फ्लैट देंगे और वहां रहकर शूटिंग या गाना कर सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि जब तक फ्लैट नहीं तो फिर कैसे होगा, इसलिए यहां गाने के लिए आते हैं।'

आप भी देखिए रानू मंडल का ये वीडियो

आप भी देखिए रानू मंडल का ये वीडियो

आपको बता दें कि रानू मंडल की आवाज में 'एक प्यार का नगमा है' का गाने का वीडियो वायरल होने के बाद उनको मुंबई में एक रियलिटी शो में इनवाइट किया गया था, जहां हिमेश रेशमिया ने जो शो में जज भी थे, उन्होंने वादा किया था कि वो उनको अपनी फिल्म में गाने का मौका देंगे, जिसके बाद रानू ने फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' के लिए दो गाने भी गाए। आप भी देखिए यूट्यूबर तोतन घोष के साथ रानू मंडल की बातचीत। (खबर के अंत में)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+