Video: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने की TV शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की तारीफ, जानिए क्यों

नई दिल्ली, 21 अगस्त। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ केंद्र सरकार देशभर में टीकाकरण अभियान चला रही है। लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक और प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं। इसी बीच मशहूर कॉमेडी टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के भी एक एपिसोड में लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिसकी अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने तारीफ की है। उन्होंने शो की सराहना करते हुए लोगों से टीकाकरण अभियान को एक बड़ी सफलता बनाने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया वीडियो

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया वीडियो

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मशहूर कलाकार लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए मनसुख मंडाविया ने कैप्शन में लिखा, 'कोरोना को हराना है, तो वैक्सीनेशन कराना है। आइए 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के हमारे प्रसिद्ध टीवी कलाकारों की अपील को और अधिक लोगों तक पहुंचाएं, टीका लगवाएं, और देश को सुरक्षित बनाएं।'

57 करोड़ से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन

57 करोड़ से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्री के ट्वीट को अब कई लोग रि-ट्वीट कर रहे हैं, वहीं यूजर्स 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स और कलाकारों की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 57,22,81,488 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। इस बीच शुक्रवार को दुनिया की पहली डीएनए आधारित कोविड वैक्सीन को भी भारत में मंजूरी दे दी गई। गुजरात के अहमदाबाद स्थित फार्मास्यूटिकल कंपनी जायडस कैडिला द्वारा विकसित वैक्सीन ZyCov-D 12 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगाया जाएगा।

भारत की छठी वैक्सीन ZyCov-D

भारत की छठी वैक्सीन ZyCov-D

वैक्सीन को मंजूरी मिलने पर पीएम मोदी ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया वहीं, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसे आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के विजन के लिए बड़ी सफलता बताया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ट्वीट कर कहा कि ZyCov-D भारत में अप्रूवल पाने वाली छठी वैक्सीन है, इसे स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। इससे आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के विजन को बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे ने मुंबई के कलिना कैंपस में किया बच्चों के लिए कोरोना अस्पताल का उद्घाटन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+