महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे ने मुंबई के कलिना कैंपस में किया बच्चों के लिए कोरोना अस्पताल का उद्घाटन
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने मुंबई के कलिना कैंपस के आईटी पार्क में बच्चों के लिए कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया।
मुंबई, 21 अगस्त। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने मुंबई के कलिना कैंपस के आईटी पार्क में बच्चों के लिए कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से कोरोना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने का आगृह किया। उन्होंने कहा, 'मैं सभी राजनीतिक दलों, धार्मिक और सामाजिक संगठनों से आग्रह करता हूं कि ऐसा कुछ भी न करें जिससे नागरिकों के जीवन को खतरा हो। कोविड संकट अभी खत्म नहीं हुआ है।'

देश में कोरोना के मामले धीरे धीरे कम होते जा रहे हैं, लेकिन कोरोना की संभावित तीसरी लहर से अभी भी देश भयभीत है। बताया जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर सबसे अधिक बच्चों को प्रभावित कर सकती है। तीसरी लहर की आशंका के चलते सीएम ठाकरे ने बच्चों के लिए कोरोना अस्पताल का उद्घाटन किया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 4,365 नए मामले सामने आए, वहीं इस दौरान 105 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इस दौरान 6,384 लोग इस संक्रमण से ठीक भी हुए। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: भारत में अब तक ठीक हो चुके हैं 95,527 कोरोन मरीज, रिकवरी दर अब 48.07 फीसदी
नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना के कुल मामले 64,15,935 हो गए हैं, जबकि इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा 1,35,672 पहुंच गया है। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में लगातार 5वें दिन कोरोना का कोई केस सामने नहीं आया। राज्य में वर्तमान में कोरोना के 55,454 एक्टिव केस हैं। वहीं अब तक 62,21,305 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। राज्य में कोरोना का रिकवरी रेट 96.97 जबकि मृत्यु दर 2.11 प्रतिशत है। अहमदनगर जिले में इस दौरान कोरोना के सर्वाधिक 577 मामले सामने आए, वहीं दूसरे नंबर पर सतारा में 554 मामले सामने आए। वहीं सतारा में शुक्रवार को सर्वाधिक मौतें (17) हुईं।












Click it and Unblock the Notifications