Haryanvi Dance: गोरी-नागोरी ने पिंक सूट में दिखाए किलर मूव्स, 'लल्ला लल्ला लोरी' पर काटा बवाल
हरियाणा और राजस्थान के लोगों के बीच फेमस गोरी नागोरी काफी अच्छी डांसर हैं। गोरी का एक डांस वीडियो यूट्यूब पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
मुंबई, 8 जुलाई: अगर आप हरियाणवी गानों के फैन हैं, तो आपने गोरी-नागोरी का नाम तो सुना ही होगी। अपने डांस मूव्स से फैंस के दिलों में आग लगाने वाली गोरी नागोरी सुर्खियों में बनी हुई हैं। नागोरी निवासी गोरी अपने डांस वीडियो को लेकर हमेशा छाई रहती हैं। उनके स्टेज शो भी फैंस के बीच खूब वायरल होते हैं। हाल ही में एक वायरल वीडियो में उन्हें 'लल्ला लल्ला लोरी ज्यादा सेक्सी होरी' गाने पर ठुमके लगाते देखा जा सकता है।
वायरल हुआ गोरी का डांस
वायरल हुआ गोरी का डांस
गोरी नागोरी का एक डांस वीडियो यूट्यूब पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें गुलाबी सूट पहने थिरकते देखा जा सकता है। फैंस को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। अब तक गोरी के इस गाने को 20 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो में उन्हें 'लल्ला लल्ला लोरी ज्यादा सेक्सी होरी' गाने पर ठुमके लगाते देखा जा सकता है।
जाना-माना नाम हैं गोरी
बताते चलें कि गोरी नागोरी हरियाणा का जाना माना नाम हैं। अपने डांस मूव्स से गोरी लाखों दिलों पर छुरियां चलाती हैं। डांसर आए दिन अपने इंस्टाग्राम पेज पर फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
इतनी छोटी उम्र से कर रहीं डांस
गोरी नागोरी की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वे तकरीबन 9 साल की उम्र से डांस कर रही हैं। उन्होंने राजस्थानी गानों पर भी जमकर डांस किया है। शकीरा की तरह ही गोरी भी फेमस डांसर बनना चाहती हैं।
शकीरा का तरह बनना चाहती हैं गोरी
हाल ही में गोरी 22 जुलाई को रिलीज होने जा रही फिल्म शमशेरा के गाने जी हुजूर पर देसी बैली डांस करती नजर आई थीं। लाइट मेकअप में गोरी काफी खूबसूरत लग रही थीं। माथे पर बिंदी लगाए उनका ये अंदाज फैंस को खूब भाया। गोरी का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
वायरल हुआ था गोरी का लुक
बीते दिनों गोरी नागोरी का एक लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। गोरी ने ब्लैक एंड व्हाइट लहंगे में महफिल लूट ली थी। देसी अंदाज में डांसर काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।












Click it and Unblock the Notifications