वैभव सूर्यवंशी ने 12 घंटे पहले बोला था कि आज नहीं छोडूंगा, पूरी दुनिया के सामने ऐलान कर लिया श्रीलंका से बदला
Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल की उम्र में अपनी हिम्मत और बल्ले की ताकत से पूरी दुनिया को हिलाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आज क्रिकेट इतिहास का वो पन्ना लिख दिया है जो सदियों तक याद रखा जाएगा। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले विरोधी खिलाड़ियों ने उन्हें मैदान पर स्लेज किया और धक्का-मुक्की तक कर डाली। इस अपमान का बदला वैभव ने बेहद अनोखे और फिल्मी अंदाज में लिया।
मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले इस युवा बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा धमाका किया जिसने श्रीलंका खेमे में खलबली मचा दी। वैभव ने इंस्टाग्राम पर दंगल फिल्म के गाने के साथ एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें उन्होंने खुलेआम विरोधी टीम को चुनौती देते हुए मैच में 100 रन ठोकने का बड़ा ऐलान कर दिया था।

मैच शुरू होते ही वैभव ने अपनी बात को सच साबित करने के लिए श्रीलंकाई गेंदबाजों पर ऐसा कहर बरपाया कि इतिहास बदल गया। उन्होंने मैदान के चारों तरफ चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए महज 11 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक जड़कर 21 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड हमेशा के लिए अपने नाम कर लिया।
वह शतक बनाने से महज 6 रन दूर रह गए और 29 गेंदों में 94 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर पवेलियन लौटे। भले ही वह सोशल मीडिया पर किए अपने वादे से सिर्फ 6 रन चूक गए हों लेकिन उन्होंने जिस बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की उसने पूरी दुनिया को उनका मुरीद बना दिया है।
क्रिकेट के इतिहास में आज तक ऐसा कभी नहीं देखा गया जब किसी 15 साल के खिलाड़ी ने मैच से पहले सोशल मीडिया पर सरेआम रन बनाने की भविष्यवाणी की हो और फिर मैदान पर उतरकर विरोधी टीम की धज्जियां उड़ाते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया हो। वैभव ने साबित किया कि वह सिर्फ बोलते नहीं हैं बल्कि करना भी जानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications