Happy Birthday Suriya: कभी कपड़ा फैक्ट्री में करते थे काम, आज तमिल से ग्लोबल स्टार बन चुके हैं सूर्या
मशहूर अभिनेता सूर्या आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी शानदार एक्टिंग से वे लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। सूर्या की फिटनेस देखकर ये कहा जा सकता है कि उम्र उनके लिए महज एक नंबर है।
मुंबई, 23 जुलाई: सूर्या सिवांकर, जो सूर्या के नाम से भी फेमस हैं, भारतीय सिनेमा के फेमस सुपरस्टार हैं। सूर्या ऑल इन वन हैं। बात चाहे एक्शन हीरो की हो, रोमांटिक हीरो की हो, परफॉर्मेंस हीरो का हो या किसी भी तरह के हीरो की.. सूर्या हर रोल में एकदम फिट बैठते हैं। एक्टर की फिल्म की घोषणा से पहले ही फैंस काफी एक्साइटेड नजर आते हैं। सूर्या अपनी हर फिल्म में हैंडसम और ट्रेंडी नजर आते हैं। लुक्स के अलावा एक्टर अपनी अदाकारी से लाखों करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हाल ही में अपनी फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। सूर्या के लिए उम्र महज एक नंबर ही नजर आती है। इतना ही नहीं, बेहद कम लोगों को ही पता होगा कि एक्टर ने एक वक्त पर कपड़ा फैक्ट्री में भी काम किया है।

फैशन ट्रेंड बदलते हैं सूर्या
सूर्या महान एक्टर हैं। इस बात की गवाही उनकी हर फिल्म देती है। अपनी अदाकारी से वे फैंस का दिल जीत लेते हैं। इतना ही नहीं, सूर्या के लुक्स पर तो लड़कियां जान छिड़कती हैं। सूर्या का चार्म ऐसा चलता है कि उनकी एक झलक के लिए फैंस पागल रहते हैं। अपनी दाढ़ी के स्टाइल से सूर्या फैशन ट्रेंड को ही बदल डालते हैं।

कपड़ा फैक्ट्री में किया काम
तमिल फिल्मों में काम करने वाले सूर्या आज ग्लोबल स्टार बन चुके हैं। एक्टर का असली नाम सरवनन शिवकुमार है। खबरों के मुताबिक, एक्टिंग से पहले सूर्या एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करते थे और उन्होंने ये बात सबसे छिपा कर रखी कि वे दिग्गज अभिनेता शिवकुमार के बेटे हैं।

'वारणम अयिराम' में दिखाया कमाल
सूर्या हर किरदार में खुद को अच्छी तरह से बैठा देते हैं। इसका सबसे बड़ा सबूत उनकी मशहूर फिल्म 'वारणम अयिराम' है। इस फिल्म में उन्हें तीन कैरेक्टर्स एक साथ निभाने पड़े। कॉलेज स्टूडेंट, सेना अधिकारी और एक पिता के बीच का तालमेल उन्हें बैठाना पड़ा, जो उन्होंने बहुत ही उम्दा तरीके से किया।

यूथ का ट्रेंड है सूर्या का हर रोल
बताते चलें कि उनके किरदार को यूथ ने ट्रेंड बना लिया है। युवा न सिर्फ उनके रोमांटिक कैरेक्टर को कॉपी करते हैं, बल्कि उनके फैशन को भी कॉपी करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। 2008 में सूर्या के एब्स के क्रेज का खुमार युवाओं के सिर चढ़कर बोला था। एक्टर के जैसा दिखने के लिए युवा पागल रहते हैं।

खुद को रिपीट नहीं करते सूर्या
सूर्या की खास बात है कि उन्हें खुद को रिपीट करना नहीं पसंद। अरिवु में भिखारी का किरदार निभाने के लिए उन्होंने अपने लुक को ट्रांसफॉर्म किया। उनका दुबला-पतला शरीर देखकर फैंस हैरान रह गए।

47 साल के हो चुके सूर्या
सूर्या आज 47 साल के हो चुके हैं लेकिन एक्टर की फिटनेस देखकर उनकी उम्र का पता लगा पाना बेहद ही मुश्किल है। फैंस के लिए एक्टर की सही उम्र का अंदाजा लगा पाना कठिन है। जिस कदर सूर्या ने खुद को मेंटेन किया हुआ है, वाकई में वो काबिलेतारीफ है।

फैंस का दिल जीतने में माहिर हैं एक्टर
सूर्या के करियर की सबसे बड़ी हिट 'अयान' ने न केवल दर्शकों को एक्टर के रोल से प्रभावित किया, बल्कि उनके नए अवतार के भी दर्शक कायल हो गए। एक इंटेलिजेंट और स्मार्ट दिखने वाले युवा तस्कर के रूप में अभिनेता के स्टाइल ने लोगों का दिल जीत लिया था। वे एक ऐसे किरदार में थे, जो शायद कभी बूढ़ा नहीं हो सकता।
एशिया के मोस्ट हैंडसम मैन की लिस्ट में शुमार
सूर्या को एशिया के हैंडसम मैन में गिना जाता है। एक्टर के पास अपने लुक्स में तरह-तरह के बदलाव लाने के तरीके हैं। उनकी फिल्म सोराराई पोतरू और जय भीम नेशनल अवॉर्ड्स के लिए चुनी गईं और ऑस्कर से सम्मानित हुईं। यहां से एक्टर की फिल्म को देश के साथ-साथ दुनिया में भी पहचान मिली।
बर्थडे से पहले मिला शानदार तोहफा
इतना ही नहीं जन्मदिन के लिए सूर्या को शानदार गिफ्ट बेस्ट एक्टर अवॉर्ड के रूप में मिला। उनकी फिल्म सोराराई पोतरू के लिए एक्टर को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये फिल्म साल 2021 की सबसे बड़ी हिट रही थी। फिल्म में सूर्या के किरदार को क्रिटिक्स तक की सराहना मिली थी। वाकई में सूर्या शानदार एक्टर हैं।












Click it and Unblock the Notifications