Photos: अमृता सिंह की कार्बन कॉपी हैं सारा अली खान, मां के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर दिया इसका सबूत

मुंबई, 09 फरवरी। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें वीडियो ब्लॉग बनाने का भी शौक है, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। समय-समय पर साला अपने विकेशन की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। आज यानी बुधवार को सारा अली खान ने अपनी मां और एक्ट्रेस अमृता सिंह का जन्मदिन मनाया। सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह के लिए इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल फोटो शेयर की, जो अब सुर्खियों में है।

64वां जन्मदिन मना रही हैं अमृता सिंह

64वां जन्मदिन मना रही हैं अमृता सिंह

अमृता सिंह आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं, उनके इस दिन को खास बनाने के लिए सारा अली खान ने सोशल मीडिया की हेल्प ली। दरअसल, 'केदारनाथ' फेम एक्ट्रेस ने अमृता सिंह की तस्वीर के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसे एडिट कर के जोड़ा गया है। फोटो में अमृता राव की फिल्मों से उनके फेस एक्सप्रेशन लिए गए हैं, जिसे सारा ने कॉपी करने की कोशिश की है। पहली नजर में सारा और अमृता राव जुड़वा बहनें नजर आती हैं, कोई भी दोनों को साथ देखकर कंफ्यूज हो सकता है।

फैंस बोले कार्बन कॉपी

फैंस बोले कार्बन कॉपी

तस्वीरों के इस कोलार्ज को सिर्फ फैंस द्वारा ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री द्वारा भी बेहद पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट कर अमृता सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं, फैंस सारा अली खान को अमृता सिंह की कार्बन कॉपी बता रहे हैं। सारा ने भी फोटो के साथ एक स्पेशल कैप्शन लिख अपनी मां यानी अमृता को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने हार्ट इमोजी के साथ लिखा, 'हैप्पी...हैप्पी...हैप्पी बर्थडे मम्मी।'

लिखा इमोशनल कैप्शन

लिखा इमोशनल कैप्शन

सारा ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग मौकों पर अपनी मां की तरह पोज देते हुए अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों को देखने के बाद कोई भी कह सकता है कि वह अमृता की कार्बन कॉपी हैं। सारा ने कैप्शन में आगे लिखा, 'हमेशा मुझे आईना दिखाने, मोटिवेट करते रहने, मुझे प्रोत्साहित करते रहने और मुझे प्रेरित करते रहने के लिए आपका धन्यवाद। मैं आपको हमेशा खुश और प्राउड फिल कराने के लिए अपनी पूरी कोशिश करने का वादा करती हूं और मैं हर रोज आपके द्वारा दी गई स्ट्रेंथ, बसूरती और प्रतिभा के एक अंश को आत्मसात करने की कोशिश करूंगी।'

यह भी पढ़ें: पापा सैफ अली खान नहीं हैं सारा के फेवरेट एक्टर, फैन के सवाल पर बताया किसको करती हैं पसंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+