पापा सैफ अली खान नहीं हैं सारा के फेवरेट एक्टर, फैन के सवाल पर बताया किसको करती हैं पसंद
मुंबई, 4 फरवरी: फिल्म एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत का एक सेशन किया है। आस्क मी एनीथिंग सेशन में इंस्टा पर सारा ने प्रशंसकों के सवालों का जवाब देते हुए वजन घटाने के टिप्स से लेकर फेवरेट एक्ट्र और ड्रीम डेस्टिनेशन के बारे में बताया है।

सैफ नहीं रणबीर हैं फेवरेट एक्टर
सारा मशहूर एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी हैं लेकिन सैफ उनके फेवरेट एक्टर नहीं हैं। एक प्रशंसक ने जब सारा से अपना पसंदीदा अभिनेता बताने को कहा तो सारा ने रणवीर सिंह की तस्वीर शेयर करते हुए उनका नाम लिखा। सारा ने अपनी ड्रीम डेस्टिनेशन नॉर्दर्न लाइट्स और दिल्ली में अपनी पसंदीदा जगह हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह को बताया है। कुछ समय पहले भी एक शो में सारा से जब पूछा गया था कि वो अपने स्वंयवर में किसे देखना चाहती हैं तो उन्होंने रणवीर सिंह, विजय देवरकोंडा, विक्की कौशल और वरुण धवन का नाम लिया था। सारा कई बार रणवीर की तारीफ कर चुकी हैं।

वजन घटाने पर कही ये बात
सारा अली खान से एक यूजर ने पूछा कि क्या वजन घटाने के लिए आपने पिज्जा खाना पूरी तरह से छोड़ दिया था? इस पर सारा ने कहा कि नहीं पूरी तरह तो नहीं, आप खा सकते हैं थोड़ा लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। सारा ने खुद को खुश रखने के सवाल पर कहा कि आप अपने आस-पास ऐसे लोगों के साथ रहो जो आपको खुशी दें।

अक्षय के साथ दिखी थीं सारा
सारा अली खान को आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे में देखा गया था। जिसमें धनुष और अक्षय कुमार उनके साथ थे। इस समय सारा लक्ष्मण उटेकर की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें विक्की कौशल उनके साथ हैं।












Click it and Unblock the Notifications