'बिना बताए शो से निकाला गया' तारक मेहता के सोढ़ी ने मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप, बोले-'मैंने शो नहीं छोड़ा'
Gurucharan Singh On TMKOC: टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी का रोल निभाकर फेमस हुए गुरुचरण सिंह को लेकर ऐसी खबरें थी कि वह एक बार फिर शो में वापसी कर सकते हैं। हालांकि अब सालों बाद एक्टर ने खुलासा किया कि उन्हें अचानक शो से बाहर कर दिया गया था।
सोढ़ी का रोल निभाकर घर-घर फेमस हुए गुरुचरण सिंह शुरुआत से ही इस शो का हिस्सा रहे हैं। पहले एक्टर ने साल 2012 में अचानक शो छोड़ दिया था। हालांकि फैंस की डिमांड पर उन्हें दोबारा मेकर्स ने शो में बुलाया। इसके बाद साल 2020 में गुरुचरण सिंह ने हमेशा के लिए शो को अलविदा कह दिया। अब एक्टर ने इस पर खुलकर बात की।

हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में गुरुचरण सिंह ने बताया कि उन्हें बिना बताए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के शो से निकाल दिया गया। एक्टर ने कहा कि, 'तारक मेहता मेरे लिए एक परिवार की तरह है। अगर मैं उन्हें अपना परिवार नहीं मानता तो मैं कई सारी बातें कह सकता था। साल 2012 में मैंने शो छोड़ा नहीं था मुझे निकाला गया था।'
गुरुचरण सिंह ने आगे कहा कि, 'उस समय तारक मेहता के मेकर्स से मेरे कुछ कॉन्ट्रैक्ट के बारे में बात चल रही थी। लेकिन मुझे ये नहीं बताया गया कि वो मुझे रिप्लेस करने जा रहे है। मैंने पहले उनसे फीस बढ़ाने को कहा था। मैं दिल्ली में था और अपने परिवार के साथ बैठकर शो देख रहा था। क्योंकि उस एपिसोड में धरम जी फिल्म का प्रमोशन करने आए थे। उसी एपिसोड में नए सोढ़ी को लोगों से मिलवाया। जब मैंने उसे देखा तो मैं चौंक गया था।'
गुरुचरण सिंह ने आगे बताया कि उनकी जगह सोढ़ी के रोल में किसी और को देखकर कैसा रिएक्शन था। एक्टर ने कहा, 'जब मैं उन्हें ऐसे देखा तो मैं काफी हैरान था। मेरी जगह लेने के बाद वे बहुत दबाव में थे. यहां तक कि मुझ पर भी दर्शकों का काफी दबाव था। लोग मुझसे बार-बार पुछते कि आपने शो क्यों छोड़ा।' एक्टर ने ये भी खुलासा किया कि पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री को भी शो से इसी तरह निकाला गया था।
ये भी पढ़ें: Gurucharan Singh: तीन हफ्तों से लापता 'सोढ़ी' लौटे घर, एक्टर गुरुचरण सिंह ने बताया कहां थे इतने दिन?












Click it and Unblock the Notifications