उदित नारायण के बाद गुरु रंधावा को फीमेल फैन ने किया किस, जानें स्टेज पर सिंगर ने फिर क्या किया?
Guru Randhawa Kiss Video Viral: बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। हाल ही में एक कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने सेल्फी ले रही फीमेल फैन को लिप-किस कर दिया था। इसके बाद से लोग उनको खूब ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का भी एक वीडियो सामने आया।
उदित नारायण की वीडियो ने सनसनी मचा दी है। लोग उनको जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। ऐसे में उन्होंने इसे फैंस की दीवानगी बताकर नया विवाद खड़ा कर दिया। वहीं अब पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का एक वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर उदित नारायण पर निशाना साधने से लोग पीछे नहीं हट रहे।

ये भी पढ़ें: 'फैंस इतने दीवाने होते हैं ना' Udit Narayan ने फीमेल फैन को लिप-किस करने पर तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा रिएक्शन
दरअसल, गुरु रंधावा की वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, फीमेल फैन पहले उन्हें गिफ्ट देती है। इसके बाद वह उनके साथ जैसे ही सेल्फी क्लिक करने के लिए कहती है तो सिंगर तैयार हो जाते हैं। मौका देखते ही वह सिंगर के गाल पर किस कर देती है। इसके बाद सिंगर ने तुरंत फीमेल फैन से दूरी बना ली और उन्हें इशारों-इशारों में वहां से जाने को कहा।
गुरु रंधावा का ये वीडियो देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, सिंगर ने पहले ही दूरी बना ली, ये काफी अच्छी बात है। एक ने लिखा, 'एक उदित जी को देखो और एक इन्हें, उन्हें गुरु रंधावा से कुछ सीखना चाहिए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फैंस को भी खुद में संयम रखना चाहिए और इस तरह की हरकतें नहीं करनी चाहिए।'
बता दें कि, उदित नारायण का जब से किस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, तो उनके पुराने वीडियो भी काफी चर्चा में हैं। जिसमें वह मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल और अलका याग्निक को किस करते हुए नजर आए। हालांकि उदित ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि, इसमें कुछ गलत नहीं है। ये फैन्स और उनके बीच का आपसी प्यार है और ये शर्म की बात नहीं है।
ये भी पढ़ें: 'यह कोई घटिया बात नहीं' Udit Narayan ने फिर किया किस विवाद पर रिएक्ट, बोले-'नहीं है कोई शर्मिंदगी'












Click it and Unblock the Notifications