Grammy Awards 2025: मौत के बाद भी सम्मान के लिए तरसे जाकिर हुसैन, ग्रैमी अवॉर्ड्स में सिंगर को लेकर हुई गलती

Grammy Awards 2025: ग्रैमी अवॉर्ड्स से इस बार भारतीय फैंस काफी निराश हैं। दरअसल, 67वें आयोजित ग्रैमी अवॉर्ड्स समारोह में भारतीय म्यूजिशियन और 4 बार अवॉर्ड जीत चुके जाकिर हुसैन को जिक्र नहीं किया गया।

चार बार के ग्रैमी विजेता और भारतीय तबला उस्ताद ज़ाकिर हुसैन को 67वें ग्रैमी अवार्ड्स की "इन मेमोरियम" सेगमेंट में शामिल नहीं किया गया। यह पुरस्कार समारोह रविवार को लॉस एंजिल्स में आयोजित किया गया था। ज़ाकिर हुसैन, जो भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने वाले एक लिजेंड थे, को ग्रैमी की सबसे बड़ी रात में अनदेखा कर दिया गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस इसका विरोध कर रहे हैं।

Grammy Awards 2025

हर साल, ग्रैमी अपने "इन मेमोरियम" वीडियो के जरिए उन संगीतकारों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है, जिनका निधन पिछले साल हुआ होता है। खास बात यह है कि हुसैन पिछले साल के समारोह में तीन ग्रैमी अवार्ड्स जीतने वाले पहले भारतीय संगीतकार बने थे। पिछले साल ही जाकिर हुसैन का निधन हुआ और हैरानी की बात ये है कि उन्हें याद नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें: Grammy 2025 Winners List: Kendrick Lamar से सबरीना कारपेंटर तक, ग्रैमी अवॉर्ड्स में इन हस्तियों ने मारी बाजी

सोशल मीडिया पर जाकिर हुसैन के फैंस ने अपना गुस्सा जाहिर किया। एक यूजर ने लिखा, "कैसे ग्रैमी अवॉर्ड्स के विजेता को इस बार याद भी नहीं किया गया। जबकि उन्होंने इतने अवॉर्ड जीते थे। ये वाकई दुखी कर देने वाला है।" एक ने लिखा, "ज़ाकिर हुसैन का नाम 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में नहीं देखा।" एक यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि यह एक भूल थी। क्योंकि 2024 में हम जिन संगीतकारों को खो चुके हैं, उनके नाम की सूची में उनका नाम था, लेकिन 'इन मेमोरियम' पेज में नहीं। शर्म की बात है।"

बता दें कि, जाकिर हुसैन के नाम कई ग्रैमी अवार्ड्स थे, और उन्होंने दुनियाभर के कलाकारों के साथ काम किया था। हुसैन का निधन दिसंबर 2024 में सैन फ्रांसिस्को में हुआ, और वह 73 वर्ष के थे। उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, उनकी मृत्यु का कारण इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस (IPF) था।

ग्रैमी 2025 में कई अन्य संगीतकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिनमें लियाम पेन, क्रिस क्रिस्टोफरसन, सिसी ह्यूस्टन, टिटो जैक्सन, जो चेम्बर्स, जैक जोन्स, मैरी मार्टिन, मैरीआन फेथफुल, सेजी ओजावा, और एला जेनकिन्स शामिल थे।

ये भी पढ़ें: Grammy Awards 2025: कौन हैं ग्रैमी जीतने वाली चंद्रिका टंडन, म्यूजिक ही नहीं बिजनेस वर्ल्ड से है खास नाता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+