Grammy Awards 2025: कौन हैं ग्रैमी जीतने वाली चंद्रिका टंडन, म्यूजिक ही नहीं बिजनेस वर्ल्ड से है खास नाता
Chandrika Tandon Grammy Awards 2025: भारत के लिए ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 से खुशखबरी आई है। भारतीय मूल की म्यूजिक आर्टिस्ट चंद्रिका टंडन ने एक अवॉर्ड अपने नाम किया है। चंद्रिका को उनके एल्बम त्रिवेणी के लिए 'बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम' का पहला अवॉर्ड मिला है। इस एल्बम में उन्होंने पुराने मंत्रों को आज के जमाने के म्यूजिक के साथ दुनिया के सामने पेश किया है।
एल्बम त्रिवेणी में 7 ट्रैक हैं। चंद्रिका के साथ इस एल्बम में साउथ अफ्रीका के बांसुरी वादक वाउटर केलरमैन और जापानी सेलिस्ट इरु मात्सुमोतो ने कोलैबरेट किया था। एल्बम त्रिवेणी में तीन अलग जॉनर/स्टाइल के म्यूजिक का मिश्रण है। ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 में इन तीनों ने अवॉर्ड हांसिल किया है।

'बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम की नॉमिनेशन लिस्ट में चंद्रिका का कॉम्पटीशन भारतीय मूल के रिकी केज (ब्रेक ऑफ डॉन),रयुची सकामोटो (ओपस), अनुष्का शंकर (चैप्टर II: हाउ डार्क इट इज बिफोर डॉन) और राधिका वेकारिया (वॉरियर्स ऑफ लाइट) से था। इन सभी को पीछेकर चंद्रिका ने ये ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। बता दें, रिकी केज 3 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके हैं।
कौन हैं चंद्रिका टंडन
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 के स्टेज पर चंद्रिका भारतीय लुक में पहुंची थी। उन्होंने सिल्क का सूट पहना था। ग्रैमी जीतने के बाद चंद्रिका ने खुशी भी जाहिर की। उन्होंने कहा, सभी शानदार लोगों को इस कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। लेकिन हम ये अवॉर्ड जीते ये काफी स्पेशल है। सभी नॉमिनेटेड म्यूजिशियन बहुत शानदार हैं। अवॉर्ड जीतने के बाद अब अच्छा फील हो रहा है। फैंस के बिना सपोर्ट के हम नहीं जीत सकते थे। अपनी इस म्यूजिक जर्नी में मैं बहुत सारे शानदार म्यूजिशियन से मिली हूं। बता दें, चंद्रिका ने म्यूजिक शुभरा गुहा और गिरीश वजलवार से सीखा था। साल 2010 में वो भी ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं।
आपको बता दें, चंद्रिका टंडन बिजनेस लीडर इंदिरा नई की बहन हैं। वो पेप्सिको में सीइओ के पद पर थीं। चंद्रिका सिर्फ म्यूजिक ही नहीं पढाई में भी अव्वल रही हैं। उन्होंने IIM अहमदाबाद से पढ़ाई की थी।












Click it and Unblock the Notifications