Grammy 2025 Winners List: Kendrick Lamar से सबरीना कारपेंटर तक, ग्रैमी अवॉर्ड्स में इन हस्तियों ने मारी बाजी
Grammy 2025 Winners List: दक्षिणी कैलिफोर्निया हाल ही में आई आग की तबाही से जूझ रहा है, वहीं संगीत उद्योग ने इस संकट के बाद 67वीं ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 का आगाज किया। इस शानदार अवॉर्ड समारोह की शुरुआत जंगल की आग के पीड़ितों को समर्पित एक भावुक श्रद्धांजलि से हुई। इसके अलावा, इस समारोह में कुल 94 श्रेणियों में से 84 में विजेताओं की घोषणा की गई।
इस साल ग्रैमी नामांकनों में सबसे आगे थीं अमेरिकी गायक-गीतकार बेयॉन्से। जिन्होंने 11 नामांकन प्राप्त किए और एक महिला कलाकार द्वारा एक ही वर्ष में सबसे अधिक नामांकनों का नया रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही, उनके कुल ग्रैमी नामांकनों की संख्या 99 हो गई, जिससे वह पुरस्कारों के इतिहास में सबसे अधिक नामांकित कलाकार बन गईं।

उनकी नवीनतम एल्बम "काउबॉय कार्टर" (2024) ने भी ग्रैमी इतिहास में तीसरी सबसे अधिक नामांकित एल्बम का स्थान हासिल किया। इसके बाद, चार्ली एक्ससीएक्स और पोस्ट मालेन को आठ-आठ नामांकनों से सम्मानित किया गया, जबकि केंड्रिक लैमर और बिली आयलिश को सात-सात नामांकन प्राप्त हुए। वहीं बेयॉन्से की "काउबॉय कार्टर" को बेस्ट कंट्री एल्बम का पुरस्कार मिला। यहां देखें पूरी लिस्ट
रिकॉर्ड ऑफ़ द ईयर: नॉट लाइक अस - केंड्रिक लैमर
बेस्ट रैप एल्बम: डोईची - एलिगेटर बाइट्स नेवर हील
बेस्ट पॉप वोकल एल्बम: सबरीना कारपेंटर - शॉर्ट एन' स्वीट
बेस्ट कंट्री एल्बम: बेयोंस - काउबॉय कार्टर
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट: चैपेल रोआन
बेस्ट लैटिन पॉप एल्बम: शकीरा - लास मुहेरेस या नो लॉरान
बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस: ब्रूनो मार्स ft. लेडी गागा - डाई विद ए स्माइल












Click it and Unblock the Notifications