'मर्दों पर भरोसा नहीं करना चाहिए' गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने क्यों कही ऐसी बात? अब लिया अहम फैसला
Govinda Wife Sunita Ahuja: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी बेबाक बातों के लिए जानी जाती हैं। वह कभी अपने मन की बात कहने से नहीं हिचकिचातीं। हाल ही में, सुनीता आहूजा ने यह जताया कि अब जब गोविंदा के पास काम नहीं है, तो उन्हें इस बात की चिंता होती है कि कहीं उनका पति कोई अफेयर तो नहीं कर लेगा।
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सुनीता आहूजा ने बताया कि वह अपने बच्चों और पति का ख्याल रखने के बाद अब अपनी खुद की करियर बनाने का सोच रही हैं। उन्होंने कहा, "मुझे 'तन-बदन' (1986) में एक रोल ऑफर हुआ था, जो गोविंदा को मिला था। वह मेरे जीजाजी की फिल्म थी, लेकिन तब मैंने काम करने की इच्छा नहीं जताई थी, इसलिए खुशबू को वह रोल मिला।'

सुनीता ने आगे कहा, 'उस वक्त जब मैं अपनी मां को देखती थी, जो घर, परिवार और बच्चों को संभालते हुए जीवन जी रही थीं, और मेरा ध्यान सिर्फ शादी करने और घर संभालने पर था। मुझे कभी करियर की जरूरत महसूस नहीं हुई, लेकिन अब वह सोच बदल गई है। इंसान अपनी 50 की उम्र में भी काम शुरू कर सकता है।"
ये भी पढ़ें: Govinda से शादी करना चाहती थीं Raveena Tandon, एक्टर की पत्नी को बताई दिल की बात, मिला ऐसा जवाब
सुनीता आहूजा ने यह भी याद किया कि वह पहले गोविंदा के काम को संभालती थीं। उन्होंने कहा, "मैं गोविंदा का काम संभालती थी, लेकिन अब वह दो साल से काम नहीं कर रहे हैं, तो अब मैं अपने लिए कुछ करना चाहती हूं और अपना करियर बनाना चाहती हूं। मुझे अकेलापन महसूस होता है, इसलिए मुझे व्यस्त रहना है। मैं टीवी पर एक कॉमेडी शो जज करने के बारे में सोच रही हूं। मेरी दोस्त टीना मेरे साथ एक पॉडकास्ट पर काम कर रही है और कुछ और आइडिया भी हैं जिन पर हम काम कर रहे हैं।"
सुनीता ने इस बातचीत में यह भी बताया कि स्टार पत्नी होने के कारण उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, "दिल पर पत्थर रखना पड़ता है क्योंकि कभी यहां लिंकअप, कभी वहां। लेकिन अक्सर वह काम में इतने व्यस्त रहते थे कि अफेयर करने का वक्त ही नहीं मिलता था। अब वह काम नहीं कर रहे हैं, तो मुझे यह चिंता होती है कि कहीं वह अफेयर न कर लें। 60 के बाद लोग सठिया जाते हैं!"
इस बातचीत में सुनीता ने महिलाओं को सलाह भी दी कि वे अपने पति पर ज्यादा भरोसा न करें। उन्होंने कहा, "महिलाओं को कभी भी मर्दों पर ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए, ये लोग गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। बच्चों पर भी ज्यादा निर्भर मत रहिए। जब बच्चे बड़े हो जाएं और आपने उनका ख्याल अच्छे से रखा हो, तो अपनी जिंदगी जिएं। एक उम्र के बाद हर महिला को अपनी खुशी, अपने शौक और अपनी सेहत के लिए वक्त निकालना चाहिए।"
ये भी पढ़ें: शादी के 37 साल बाद अलग हुए Govinda-Sunita? एक्टर की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं-'वो मेरा पति नहीं बने'












Click it and Unblock the Notifications