शादी के 37 साल बाद अलग हुए Govinda-Sunita? एक्टर की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं-'वो मेरा पति नहीं बने'

Sunita Ahuja Govinda: गोविंदा की पत्नी सुनिता आहुजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले हैं। एक इंटरव्यू में सुनिता ने बताया कि वह और गोविंदा अब एक साथ नहीं रहते। ऐसे में क्या दोनों के बीच कई सालों से खटपट चल रही है? आइए जानते हैं सुनीता ने क्या कुछ कहा।

सुनिता ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ फ्लैट में रहती हैं, जबकि गोविंदा अपने फ्लैट के सामने बने बंगले में रहते हैं। इस बारे में बात करते हुए सुनिता ने बड़ा बयान दिया और कहा कि पहले उन्हें अपनी शादी में काफी सेफ फील करती थीं कि सबकुछ ठीक है। लेकिन अब वैसा महसूस नहीं होता।

Sunita Ahuja Govinda

पिंकविला हिंदी रश से बात करते हुए सुनिता ने कहा, "हमारे पास दो घर हैं, एक फ्लैट और एक बंगला, जो हमारे फ्लैट के सामने है। मेरे पास मंदिर और मेरे बच्चे फ्लैट में रहते हैं। जबकि गोविंदा अपनी मीटिंग्स के बाद देर से आते हैं। उन्हें बात करना बहुत पसंद है, वह 10 लोगों को इकट्ठा कर लेते हैं और बातें करने लगते हैं। जबकि मैं, मेरे बेटे और मेरी बेटी एक साथ रहते हैं, लेकिन हम ज्यादा बात नहीं करते क्योंकि मुझे लगता है कि ज्यादा बात करने से ऊर्जा बर्बाद होती है।"

ये भी पढ़ें: 'मुझे मारना होता, तो छाती पर मारती' Govinda के गोली कांड पर ये क्या कह गईं सुनीता आहूजा?

सुनिता ने यह भी बताया कि गोविंदा हमेशा काम में व्यस्त रहते हैं और उन्हें रोमांस के लिए समय नहीं मिलता। उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें कह दिया है कि अगले जन्म में वह मेरे पति नहीं बनें। वह कभी छुट्टियों पर नहीं जाते। मैं एक ऐसी महिला हूं जो अपने पति के साथ बाहर जाना चाहती हूं, सड़क पर पानीपुरी खाना चाहती हूं। वह सिर्फ काम में लगे रहते हैं... मुझे याद नहीं आता कि हमने कभी साथ में फिल्म देखने गए हों।"

सुनिता ने खुलासा किया कि रिश्ते के प्रति गोविंदा पहले से काफी बदल गए हैं। उन्होंने कहा, "अब मुझे नहीं पता कि वह ऐसे क्यों हो गए हैं। आप कभी नहीं जानते कि लोग आपकी पीठ पीछे क्या करते हैं। पुरुषों पर कभी भरोसा मत करो। लोग अपनी रंग बदलने वाली छिपकली की तरह होते हैं। हमारी शादी को 37 साल हो गए हैं। वह कहां जाएंगे? पहले तो वह कहीं नहीं जाते थे, अब मुझे नहीं पता।"

सुनिता ने गोविंदा के धोखा देने को लेकर मजाक करते हुए कहा, "पहले मैं अपनी शादी में बहुत सुरक्षित महसूस करती थी, अब नहीं करती। क्या है ना, 60 के बाद लोग सठिया भी जाते हैं... वह 60 पार कर चुके हैं, आप कभी नहीं जानते कि वह क्या करते हैं।"

गोविंदा और सुनिता की शादी को करीब चार दशक हो चुके हैं। इस जोड़ी ने 1987 में शादी की थी जब सुनिता की उम्र सिर्फ 18 साल थी। इनके दो बच्चे हैं, यशवर्धन आहुजा और टीना आहुजा। ये दोनों अपनी मजबूत रिश्ते की झलकियाँ सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: Govinda से शादी करना चाहती थीं Raveena Tandon, एक्टर की पत्नी को बताई दिल की बात, मिला ऐसा जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+