Govinda से शादी करना चाहती थीं Raveena Tandon, एक्टर की पत्नी को बताई दिल की बात, मिला ऐसा जवाब
Raveena Tandon Loves Govinda: 90 के दशक के सबसे बड़े सितारों में से एक, गोविंदा की तगड़ी फैन फॉलोइंग थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उस समय की टॉप एक्ट्रेसेस भी उनकी फैन थीं। हाल ही में, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने खुलासा किया एक एक्ट्रेस थीं जो उनके शादी करना चाहती थीं।
सुनीता आहूजा ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह गोविंदा के साथ समय कैसे बिताती थीं। उन्होंने कहा, "कभी-कभी हम भी उनके साथ आउटडोर शूट्स के लिए मद्रास, हैदराबाद जाते थे। शूट खत्म होने के बाद जो भी वक्त मिलता था, वही हमारा होता था।" इसी बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि रवीना टंडन अक्सर गोविंदा से शादी करने की इच्छा जताती थीं।

सुनीता ने कहा कि, "रवीना आज भी कहती है, 'चिची, अगर तू मुझे पहले मिलता तो मैं तेरे से शादी कर लेती।" लेकिन सुनीता का जवाब सच में दिलचस्प था। उन्होंने कहा, 'मैंने बोला कि ले जा, फिर पता चलेगा तुझे भी।' हालांकि उन्होंने ये मजाकिया अंदाज में बात कही।
ये भी पढ़ें: 'मैंने सिखाया डांस और एक्टिंग' Govinda की पत्नी सुनीता आहूजा ने किया बड़ा दावा, मिले फिल्मों के ऑफर
सुनीता आहूजा ने आगे बताया कि गोविंदा की फीमेस को-स्टार्स जैसे शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन और मनीषा कोइराला के साथ उनकी शानदार दोस्ती थी और वह अक्सर एकसाथ काफी समय बिताते थे। उन्होंने कहा, "हम शूट के बाद साथ बैठकर खाना खाते थे और बहुत मस्ती करते थे।"
सुनीता ने ये भी बताया कि जब गोविंदा शूट के लिए बाहर जाते थे तो वह पीछे से अपने दोनों बच्चों का ध्यान रखती थीं। उन्होंने कहा, 'बहुत सारी आउटडोर शूटिंग होती थी. वे लोग शिमला, कश्मीर जाते थे और मैं अपने बच्चे के साथ होती थी, इसलिए मुझे समय का पता ही नहीं चलता था।'
बता दें कि, गोविंदा और रवीना टंडन की जोड़ी फैंस को काफी पसंद थी। दोनों नें कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है। जिसमें जैसे "दुल्हे राजा", "आंटी नं 1", "बड़े मियां छोटे मियां" और भी कई फिल्में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: 'मुझे मारना होता, तो छाती पर मारती' Govinda के गोली कांड पर ये क्या कह गईं सुनीता आहूजा?












Click it and Unblock the Notifications