'सुनीता को तैयार रहना होगा' सालों पहले गोविंदा ने दिया था दूसरी शादी का हिंट, दिव्या भारती को लेकर कही ये बात

Govinda On Second Marriage: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने अपने करियर की शुरुआत में ही सुनीता आहूजा से शादी कर ली थी। शादीशुदा होकर भी गोविंदा का नाम कई बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा। अब खबर आ रही है कि मराठी एक्ट्रेस संग अफेयर की वजह से सुनीता आहूजा ने गोविंदा से अलग होने का फैसला कर लिया।

रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हुआ था जिसमें दावा किा गया कि गोविंदा और सुनीता आहूजा जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। लेकिन एक्टर के वकील ने दावा किया है कि अब दोनों के बीच सब ठीक है और वह अब भी साथ हैं। लेकिन गोविंदा ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में दो शादियां करने का हिंट दिया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी कुंडली में दो शादियों का योग है।

Govinda On Second Marriage

गोविंदा ने 'स्टारडस्ट' को दिए इंटरव्यू में ये दावा किया था कि उनकी दूसरी शादी हो सकती है। ये बयान उन्होंने तब दिया था जब उनकी सुनीता आहूजा से शादी को कई साल हो चुके थे। एक्टर ने कहा,"कल, कौन जाने, शायद मैं फिर से किसी से जुड़ जाऊं, और शायद उसी लड़की से शादी भी कर लूंगा। लेकिन सुनीता को इसके लिए तैयार रहना चाहिए, तभी मैं आजाद महसूस कर पाऊंगा। और मेरी कुंडली में दूसरी शादी का योग है।"

ये भी पढ़ें: Govinda को ग्रे डिवोर्स देंगी सुनीता आहूजा? शादी के 37 साल बाद खत्म हो जाएगा रिश्ता

इसी इंटरव्यू में गोविंदा ने अपनी को-स्टार दिव्या भारती के प्रति आकर्षण की बात की थी। उन्होंने कहा था, मैं तो किस्मत में विश्वास करता हूं। जो होना है, वो होकर रहेगा। हां, मुझे जूही चावला बहुत पसंद है। दिव्या भारती भी। दिव्या बहुत सेंशुअस लड़की है। किसी आदमी के लिए उसे नकारना मुश्किल है। मुझे पता है कि सुनीता इससे बहुत परेशान होने वाली है। लेकिन उसे ये जानना चाहिए कि मैं अब तक दिव्या के आकर्षण से बचा हुआ हूं।"

आपको बता दें कि, गोविंदा का कई बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर की खबरें आ चुकी हैं। बावजूद इसके सुनीता आहूजा ने इस रिश्ते को बचाने के लिए कई बार मौका दिया। अब उनका मराठी एक्ट्रेस के साथ नाम जोड़ा जा रहा है, हालांकि ये एक्ट्रेस कौन है इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: Govinda के तलाक के मामले में बड़ा अपडेट, एक्टर के वकील ने खोली शादी टूटने की पोल-पट्टी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+