Govinda के तलाक के मामले में नया मोड़, वकील ने खोल दी शादी टूटने की पोल-पट्टी, जानें काला सच

Govinda Divorce Case: हिंदी सिनेमा के फेमस एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा पिछले कुछ समय से खबरों में छाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

क्या सच में गोविंदा ले रहे हैं तलाक?
खबर है कि गोविंदा और सुनीता की 37 साल की शादी टूट सकती है। हाल ही में गोविंदा की मैनेजर ने कहा था कि एक्टर और उनकी पत्नी सुनीता के बीच में मनमुटाव हुआ था, लेकिन अब सब ठीक है। इसी बीच गोविंदा के वकील ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Govinda Divorce Case

गोविंदा के वकील का बड़ा बयान

-गोविंदा के वकील और फैमिली फ्रेंड ललित बिंदल ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा है- गोविंदा की पत्नी सुनीता आहुजा ने कुछ गलतफहमियों के बाद लगभग 6 महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी। हालांकि, गोविंदा और सुनीता ने अपने मतभेद सुलझा लिए हैं और वो दोनों एकसाथ खुश हैं।

-गोविंदा के वकील ने आगे बताया- एक्टर और उनकी पत्नी सुनीता न्यू ईयर पर एकसाथ नेपाल भी गए थे और अब उनके बीच में सबकुछ ठीक है। कपल्स के बीच में ऐसी चीजें होती रहती हैं लेकिन वो दोनों स्ट्रॉन्ग हैं और हमेशा साथ रहेंगे।

क्यों पत्नी सुनीता के साथ नहीं रहते गोविंदा?

-गोविंदा के वकील ने तलाक की खबरों को झूठा बताया है। वकील ने कहा है- गोविंदा जब सांसद बने थे तो उन्होंने ऑफिशियल काम के लिए बंगला लिया था और ये बंगला उनके उस फ्लैट के बिल्कुल सामने है, जिसमें वो शादी के बाद से रह रहे हैं।

-वकील ने बताया- एक्टर ऑफिशियल काम के लिए बंगले में रहते हैं और कभी-कभी सो भी जाते हैं, लेकिन गोविंदा और सुनीता साथ में ही रहते हैं।

-इसके अलावा गोविंदा के वकील ने कहा कि सुनीता का बयान अधूरा यूज किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे गोविंदा जैसा पति नहीं चाहिए।

-सुनीता ने इसमें ये भी कहा था कि उन्हें गोविंदा जैसा बेटा चाहिए। कपल साथ में है और हमेशा साथ ही रहेंगे। दोनें के बीच कोई तलाक नहीं होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+