Govinda को ग्रे डिवोर्स देंगी सुनीता आहूजा? शादी के 37 साल बाद खत्म हो जाएगा रिश्ता

Govinda Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच खबर आ रही है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी के 37 साल बाद ग्रे डिवोर्स होने वाला है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक रेडिट यूजर ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक का दावा किया। जिसके बाद इंटरनेट पर बवाल मच गया। रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा का एक मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है, जिसकी वजह से उनके और सुनीता के बीच दरार आ गई। हालांकि कपल ने अब तक तलाक की खबरों की पुष्टि नहीं की है।

Govinda Sunita Ahuja

ये भी पढ़ें: किस एक्ट्रेस पर आया गोविंदा का दिल? जिसके लिए पत्नी सुनीता को देना चाहते हैं तलाक, 37 साल की टूटेगी शादी

अब गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरें सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि दोनों का ग्रे डिवोर्स होगा। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आखिर ग्रे डिवोर्स होता क्या है इसकी क्या उम्र है।

क्या होता है ग्रे डिवोर्स?

बता दें कि, जब कपल की उम्र 50 के पार पहुंच जाती है या फिर उनकी शादी को काफी ज्यादा वक्त हो जाता है। ग्रे डिवोर्स का फैसला शादी के 15 से 20 साल बाद लिया जाता है। इस तलाक की असली वजह कपल के बीच आपसी मतभेद का बढ़ना या फिर अकेलापन महसूस करना होता है। ऐसे में गोविंदा और सुनीता की शादी के 37 साल बाद तलाक लेने का फैसला ग्रे डिवोर्स माना जाएगा।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने बताया था कि वह और गोविंदा कई समय से साथ नही रह रहे हैं। सुनीता की मानें तो वह कम लोगों के बीच रहना पसंद करती हैं जबकि गोविंदा को पार्टी करना बहुत पसंद है। इसलिए गोविंदा अपने बंगले में अलग रहते हैं, वहीं सुनीता अपने बच्चों के साथ रहती हैं।

बता दें कि, गोविंदा और सुनीता की साल 1987 में शादी हुई थी। शादी होने के बाद भी गोविंदा का कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ा, जिसकी वजह से गोविंदा और सुनीता की शादी में दिक्कतें आई। हालांकि अफेयर की खबरों के बावजूद सुनीता ने गोविंदा का साथ नहीं छोड़ा और वह 37 साल की शादी को आजतक निभा रही हैं। सुनीता और गोविंदा के दो बच्चे हैं जिनका नाम यशवर्धन आहूजा और टीना आहूजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+