'हीरो शर्टलैस हो तो कहते हैं- वाह क्या बॉडी है, फिर मेरे टॉप उतारने पर गालियां क्यों?'

मुंबई, 22 अक्टूबर: फिल्म एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इन दिनों मल्लिका शेरावत के साथ अपनी वेब सीरीज 'नकाब' को लेकर चर्चा में हैं। वहीं ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर भी लगातार सनसनी मचा रही हैं। ईशा गुप्ता अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। हाल ही में ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टॉपलेस तस्वीर शेयर की थीं। जिसको लेकर उनको काफी असहज करने वाले कमेंट का सामना करना पड़ा है। इन तस्वीरों को लेकर ट्रोल होने पर अब ईशा ने जवाब दिया है।

औरतों को ट्रोल किया जाना एक भेदभाव

औरतों को ट्रोल किया जाना एक भेदभाव

ईशा ने अपनी दो तीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थीं। इनमें वह बालकनी में खड़ी नजर आ रही हैं। ईशा बाहर की तरफ देख रही हैं और फोटो में उनका बैक दिखाई दे रहा है। ईशा ने जींस पहनी हुई लेकिन ऊपर उन्होंने कुछ नहीं पहना है। इन तस्वीरों को लेकर ट्रोलिंग पर ईशा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि ये सब जेंडर की बुनियाद पर भेदभाव है। कोई हीरो जब शर्ट उतारता है तो उसकी तारीफ होती है लेकिन इसी बात के लिए एक्ट्रेस को गालियां पड़ती हैं और ट्रोल किया जाता है।

लोगों की मानसिकता में है परेशानी

लोगों की मानसिकता में है परेशानी

ईशा ने कहा, मेल एक्टर अपनी शर्टलेस फोटो शेयर करते हैं, तब उनसे कोईये नहीं कहता है कि कपड़े पहनो। लोग उल्टा उनकी बॉडी की तारीफ करत हैं। ये लोगों की मानसिकता है जिसे ब्लेम करना चाहिए ना कि किसी लड़की को टोका जाना ताहिए। अगर औरत के कपड़े देखकर किसी को गलत ख्याल आता है तो ये उसकी दिक्कत है।

अब मुझे फर्क नहीं पड़ता

अब मुझे फर्क नहीं पड़ता

ईशा ने लगातार ट्रोलिंग का सामना करने पर कहा, मैं इस सबको लेकर अब मेच्योर हो गई हूं और रिएक्ट नहीं करती। सच ये है कि आप कुछ भी करिए लोग आप पर ऊंगली उठाते ही हैं। यहां तक कि लोगों ने तब भी उल्टे सीधे कमेंट किए थे, जब मैंने साड़ी में फोटो डाला था। एक बार मैंने बिना मेकअप के फोटो डाला तो लोगों ने बदसूरत कहा और मेकअप को लेकर भी कई बार ट्रोल किया जा चुका है।

फिल्मों में हो गया है ईशा को लंबा वक्त

फिल्मों में हो गया है ईशा को लंबा वक्त

ईशा गुप्ता ने अपना बॉलीवुड डेब्यू जन्नत 2 के साथ किया था। जन्नत 2 में इमरान हाशमी के अपोजिट डेब्यू करने वाली ईशा गुप्ता को बेस्ट डेब्यू का नॉमिनेशन मिला था। इसके बाद राज़-3डी और बादशाहो में भी ईशा गुप्ता नजर आईं।

 मॉडलिंग में भी मिले कई खिताब

मॉडलिंग में भी मिले कई खिताब

ईशा गुप्ता, फिल्मों में कदम रखने से पहले एक सफल मॉडल रही हैं। फिल्मों में आने से पहले 2007 में ईशा गुप्ता मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीत चुकी हैं। 2010 में वो किंगफिशर कैलेंडर का भी हिस्सा रहीं। 2007 में मिस इंडिया में भाग लेने के दौरान ईशा गुप्ता ने मिस इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें मिस इंडिया में मिस फोटोजेनिक का भी खिताब दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+