केके के निधन के बाद क्यों ट्विटर पर ट्रेंड हुए इमरान हाशमी? वीडियो शेयर कर फैन्स ने कही ये बात
नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। म्यूजिक इंडस्ट्री इस गम से उबरी भी नहीं थी कि दो दिन में दूसरी बुरी खबर आ गई, जहां बॉलीवुड के फेमस सिंगर कृष्णकुमार कुनाथ उर्फ केके का निधन हो गया। वो तीन दशक से अपनी आवाज से लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए थे। सोशल मीडिया के जरिए उनके फैन्स लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Recommended Video

इमरान हुए ट्रेंड
वहीं दूसरी ओर केके के निधन के बाद बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी भी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। इसके पीछे की वजह बहुत खास है। दरअसल केके ने इमरान हाशमी की फिल्म के लिए कई गाने गए, जिसमें कुछ तो सुपर डुपर हिट रहे। इस वजह से अब उनके फैन्स दोनों की पुरानी फोटो और वीडियोज को शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं।

शेयर हो रहे दोनों के हिट सॉन्ग
ट्विटर पर सोहन नाम के शख्स ने 'तू जो जुदा हो गई' गाना शेयर किया। उन्होंने इसके साथ लिखा कि हम इमरान हाशमी के फैन्स अच्छी तरह जानते हैं कि हमने आज क्या खोया। विश्वास नहीं हो रहा कि केके सर हमारे बीच नहीं रहे। एक दूसरे शख्स ने जन्नत फिल्म का सॉन्ग 'हां तू है' शेयर करते हुए लिखा कि ये गाना हमेशा मेरा फेवरेट रहा। RIP केके सर।

इमरान के फैन्स भी इमोशनल
केके के फैन्स के साथ इमरान हाशमी के फैन्स भी काफी इमोशनल हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये चौंकाने वाला है कि आप बहुत जल्द चले गए। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आपकी और इमरान हाशमी की जोड़ी अद्भुत थी। आप दोनों ने हमें शानदार गाने दिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि बचपन में मुझे लगता था कि इमरान हाशमी ही इतनी अच्छी आवाज में गाते हैं लेकिन बाद में पता चला कि वो लेजेंड केके की आवाज थी।

कोलकाता पुलिस ने दर्ज किया केस
जानकारी के मुताबिक केके कोलकाता में एक प्रोग्राम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वहां पर परफॉर्मेंस के बाद वो गिर पड़े। इसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वैसे तो केके की मौत की वजह हार्ट अटैक को बताई जा रही, लेकिन उनके चेहरे और सिर पर चोट के निशान हैं, जिस वजह से पुलिस ने असामान्य मौत का मामला दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications