कश्मीर में पत्थरबाजी में इमरान हाशमी घायल? ट्वीट कर एक्टर ने बताई सच्चाई
नई दिल्ली, 20 सितंबर। फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की शूट को लेकर इन दिनों अभिनेता इमरान हाशमी पहलगाम में हैं। इसी बीच दावा किया जा रहा था कि फिल्म के क्रू पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दिया, जिससे इमरान हाशमी घायल हो गए। लेकिन इस पूरे मामले को लेकर अब इमरान हाशमी ने खुद बताया है। अभिनेता ने ट्वीट कर कहा कि मुझे लेकर जो खबरें फैलाई जा रही हैं, वो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि "कश्मीर के लोगों ने मेरा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मेरे लिए श्रीनगर और पहलगाम में शूटिंग करना बेहद खुशी की बात है। पथराव की घटना में मेरे घायल होने की खबर गलत है।" हालांकि, इमरान ने फिल्म के क्रू पर पत्थरबाजी की घटना को लेकर कोई बात नहीं की।

ये भी पढ़ें- इमरान हाशमी पर शूटिंग के दौरान कश्मीर में हुई पत्थरबाजी, 1 गिरफ्तार

अभिनेता के ट्वीट से प्रशंसक खुश
अभिनेता इमरान हाशमी के ट्वीट के बाद उनका कुशल-क्षेम जानकार उनके प्रशंसक भी खुश हैं। कई प्रशंसकों ने चिंता व्यक्त करते हुए ट्वीट का जवाब दिया। वहीं कुछ ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह सुरक्षित हैं। उनमें से एक ने लिखा, "खुशी है कि आप ठीक हैं स्टार। अपना ख्याल रखें, ट्वीट करते रहें।" एक अन्य ने टिप्पणी की, "भगवान का शुक्र है !! यह गलत खबर थी। सुरक्षित रहें बॉस !

फिल्म शूट के लिए पिछले महीने कश्मीर पहुंचे हैं इमरान
इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ग्राउंड जीरो की शूटिंग कर रहे हैं। वह पिछले महीने कश्मीर पहुंचे थे और कुछ हफ्तों से वहां शूटिंग कर रहे हैं। आपको बता दें कि एएनआई की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि पहलगाम में एक फिल्म क्रू पर कथित रूप से पथराव करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। यह घटना 18 सितंबर की बताई गई थी। खबर में दावा किया गया था कि जब चालक दल पहलगाम में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहा था, उसी दौरान दल पर पत्थरबाजी कर दी गई थी।

पत्थरबाजी को लेकर पुलिस ने दिया था ये बयान
ANI के हवाले से दावा किया गया था कि अनंतनाग पुलिस ने उन्हें बताया था कि पहलगाम में चल रही फिल्म की शूटिंग के दौरान 18 सितंबर को शाम 7:15 बजे शूटिंग बंद होने पर एक बदमाश ने क्रू मेंबर्स पर पथराव कर दिया था। इस मामले पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है। साथ ही ऐसा करने वाले बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पहली बार कश्मीर में शूटिंग के लिए पहुंचे हैं इमरान
कश्मीर पहुंचने के बाद के बाद 29 अगस्त की एक रिपोर्ट में क्रू के एक सदस्य ने ने दावा किया था कि यह पहली बार है, जब अभिनेता कश्मीर में किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता 24 अगस्त को श्रीनगर पहुंचे और फिल्म यूनिट ने शूटिंग शुरू कर दी है। शूटिंग अगले 15 दिनों तक चलेगी। शूटिंग डल झील सहित श्रीनगर के कई हिस्सों में होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'ग्राउंड जीरो' में इमरान के साथ साई तम्हंकर भी हैं, जो फिल्म में एक सेना की अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications