इमरान हाशमी पर शूटिंग के दौरान कश्मीर में हुई पत्थरबाजी, 1 गिरफ्तार

श्रीनगर, 19 सितंबर: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अपनी नई फिल्म जीरो ग्राउंड की शूटिंग के लिए जम्मू कश्मीर के पहलगाम पहुंचे हुए हैं। पहलगाम में चल रही फिल्म की शूटिंग के दौरान 18 सितंबर को शूटिंग खत्म होने बाद इमरान हाशमी और उनकी टीम पहलगाम की मेन मार्किट में पहुंची थी। जहां पर कुछ अनजान लोगों ने उन पर पत्थरबाजी कर दी। इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

Stones pelted at Emraan Hashmi in Kashmir Pahalgam where he is shooting for his new film

18 सितंबर को फिल्म ग्राउंड जीरो की शूटिंग खत्म कर शाम 7:15 बजे एक्टर इमरान हाशमी पहलगान के मार्केट में घूमने के लिए निकले थे। जब इमरान हाशमी और बाकी लोगों पहलगाम की मेन मार्किट में पहुंचे तो उन पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। हालांकि इस पथराव में किसी को चोट नहीं लगी है।

इस मामले की पहलगाम पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई है। पत्थरबाजी करने वाले लोगों पर धारा 147, 148, 370, 336, 323 लगाई गई है। पहलगाम पुलिस ने बताया कि,इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। अभिनेता अपनी नई फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की शूटिंग के लिए पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान हाशमी अपनी फिल्म ग्राउंड जीरो की शूटिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म बॉर्डर सिक्योरिटी फॉर्स यानी बीएसएफ के जवान पर आधारित है। पहलगाम से पहले इमरान हाशमी श्रीनगर में शूटिंग कर रहे थे। 14 दिनों तक एक्टर श्रीनगर में थे । श्रीनगर के एस पी कॉलेज में इमरान ने शूटिंग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+