Elvish Yadav Residence Attack: एल्विश यादव के घर पर 30 राउंड फायरिंग! बाल-बाल बचा परिवार, पिता ने बताई आपबीती
Elvish Yadav: देश के मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी के विजेता एल्विश यादव के घर पर रविवार तड़के गोलियों की गड़गड़ाहट से हड़कंप मच गया। गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित उनके मकान को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। यह हमला उस समय हुआ जब एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे और काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे।
घटना के दौरान घर में उनके पिता, परिवार के अन्य सदस्य और केयरटेकर मौजूद थे, जो इस हमले से बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 25 से 30 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए और दीवारों व छत पर गोलियों के निशान पड़ गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

25 से 30 राउंड फायरिंग
एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने बताया कि तीन बदमाशों ने उनके घर पर करीब 25 से 30 राउंड फायरिंग की। उन्होंने कहा, "जब घटना हुई, मैं सो रहा था। पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है और हमें भरोसा है कि जांच सही तरीके से होगी।"
ये भी पढ़ें: Elvish Yadav: बदमाशों ने एल्विश यादव को बनाया निशाना! यूट्यूबर के घर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
#WATCH | Gurugram, Haryana | On firing at their residence, YouTuber Elvish Yadav's father, Ram Avtar Yadav, says, "We heard a sound around 5.30 am in the morning. When we came outside and looked, we saw that bullets had been fired here... Then we immediately checked the CCTV. We… https://t.co/6g7F5j5gtn pic.twitter.com/iQnkhOP08b
— ANI (@ANI) August 17, 2025
राम अवतार यादव ने कहा, "सुबह करीब साढ़े पाँच बजे हमें आवाज़ सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो पता चला कि यहाँ गोलियाँ चली हैं... फिर हमने तुरंत सीसीटीवी चेक किया। पता चला कि दो लोग ज़रूर थे, और शायद कोई तीसरा भी होगा। हमने पुलिस को सूचना दी... इन लोगों ने 15 राउंड से ज़्यादा गोलियाँ चलाईं... एल्विश यहाँ बहुत कम आता है। आमतौर पर वो अपने काम की वजह से बाहर ही रहता है... भगवान उन लोगों को सद्बुद्धि दे जिन्होंने ऐसा किया... एल्विश ठीक है, मैंने उससे बात की है... स्वाभाविक है, हमें डर लग रहा है..."
CCTV में दिखे आरोपी
राम अवतार यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीन हमलावर दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से दो की पहचान साफ दिखाई दे रही है। घटना के समय घर में एल्विश की फैमिली और केयरटेकर मौजूद थे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई।
गोलियों से टूटा शीशा और छत
फायरिंग की वजह से घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए और छत व दीवारों पर गोलियों के निशान पड़े। पुलिस के मुताबिक, गोलियां इमारत के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर तक लगीं, जबकि यादव परिवार दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहता है।
पुलिस दर्ज करेगी FIR
गुरुग्राम पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर जल्द ही FIR दर्ज की जाएगी।
पहले भी विवादों में रह चुके हैं एल्विश यादव
एल्विश यादव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले साल नोएडा पुलिस ने उन्हें रेव पार्टियों में कथित तौर पर सांप का ज़हर बतौर नशा इस्तेमाल करने के मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी, हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने बाद में कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी थी।
ये भी पढ़ें: Elvish Yadav: 'स्नेक वेनम' केस में एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत! ट्रायल पर लगी रोक












Click it and Unblock the Notifications