Elvish Yadav: 'स्नेक वेनम' केस में एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत! ट्रायल पर लगी रोक
Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव को सांप के ज़हर मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने बुधवार को ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर रोक लगाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता गौरव गुप्ता को नोटिस जारी किया है। यह मामला तब और चर्चाओं में आ गया जब इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पहले ही एल्विश यादव की याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
चार्जशीट में लगाए गए आरोपों के मुताबिक, कथित रूप से "रेव पार्टियों" में सांप के जहर का इस्तेमाल नशे के तौर पर किया जाता था। हालांकि एल्विश यादव के वकील का कहना है कि उनके पास से न तो कोई सांप मिला और न ही कोई नशीला पदार्थ, बल्कि यह मामला उनकी लोकप्रियता के चलते मीडिया का केंद्र बन गया। अब सुप्रीम कोर्ट का यह कदम इस पूरे मामले में अहम मोड़ साबित हो सकता है।

हाई कोर्ट के फैसले को दी चुनौती
यह मामला उस अपील से जुड़ा है जो एल्विश यादव ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर की थी। हाई कोर्ट ने पहले उनकी याचिका खारिज कर दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए ट्रायल कोर्ट की प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया है।
ये भी पढ़ें: एल्विश यादव की शादी को लेकर बड़ा खुलासा, डेट और वेन्यू का पता चल गया, इस दिन होगी वेडिंग
चार्जशीट में क्या हैं आरोप
पुलिस की चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि कथित तौर पर "रेव पार्टियों" में सांप के ज़हर का इस्तेमाल नशे के तौर पर किया जाता था और इन पार्टियों में विदेशी लोग भी शामिल होते थे। इसी मामले में पिछले साल मार्च में नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार किया था।
एल्विश यादव के वकील की दलील
एल्विश यादव के वकील का कहना है कि न तो उनके पास से कोई सांप बरामद हुआ और न ही कोई नशीला पदार्थ मिला। इसके अलावा उनके और सह-अभियुक्तों के बीच कोई सीधा संबंध भी साबित नहीं हुआ है। वकील ने यह भी बताया कि एफआईआर दर्ज कराने वाला व्यक्ति अब एनिमल वेलफेयर ऑफिसर नहीं है, फिर भी उसने खुद को अधिकारी बताते हुए शिकायत दर्ज कराई।
"लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर" होने का तर्क
वकील ने यह भी कहा कि एल्विश यादव एक लोकप्रिय इन्फ्लुएंसर हैं और कई टीवी रियलिटी शोज़ में नज़र आ चुके हैं। इसी वजह से इस मामले को लेकर मीडिया में ज़्यादा चर्चा हुई और उनकी छवि पर असर पड़ा।
ये भी पढ़ें: एल्विश यादव या करण कुंद्रा, Laughter Chefs 2 का कौन सा विनर है ज्यादा अमीर? जानें नेटवर्थ












Click it and Unblock the Notifications