Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Dussehra 2025: बॉलीवुड का 'एनिमल' अब करेगा रावण दहन? रामलीला में मचेगा गदर!

Dussehra 2025, Bobby Deol: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और 'एनिमल' के नाम से मशहूर बॉबी देओल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, एक्टर दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित रामलीला समारोह में रावण दहन करेंगे। उन्होंने लव कुश रामलीला समिति का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर, गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। बॉबी देओल इस वार्षिक आयोजन में रावण के पुतले का प्रतीकात्मक दहन करेंगे।

इस प्रतिष्ठित परंपरा में भाग लेने पर खुशी व्यक्त करते हुए, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाती है, बॉबी देओल ने एक वीडियो संदेश में कहा, 'दिल्ली की रामलीला में इस बार मैं आ रहा हूं.. तो मिलते हैं दशहरा पर।' लाल किला में होने वाले रामलीला समारोह में हर साल लाखों लोग भाग लेते हैं।

Bobby Deol

पूनम पांडे बनी हैं मंदोदरी (Dussehra 2025)

रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि 'बॉबी देओल की भागीदारी से यह दशहरा और भी शानदार और यादगार बनने की उम्मीद है।' गौरतलब है कि अभिनेत्री पूनम पांडे को लव कुश रामलीला में मंदोदरी की भूमिका के लिए चुना था, जबकि भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने परशुराम की भूमिका निभाकर प्रशंसा बटोरी है।

धार्मिक, सामाजिक और आध्यात्मिक ऊर्जा का एक भव्य प्रदर्शन

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि 'रामलीला सिर्फ एक साधारण मंच कार्यक्रम या मात्र नाटकीय प्रस्तुति नहीं है, यह लोगों की धार्मिक, सामाजिक और आध्यात्मिक ऊर्जा का एक भव्य प्रदर्शन है। रामलीला का प्रभाव कलाकारों पर निर्भर करता है जो इसके पात्रों को चित्रित करते हैं और उनके प्रदर्शन की शुद्धता पर, जो निर्धारित करता है कि दर्शक इसे कितना पसंद करते हैं और अपनाते हैं।'

श्रवण नक्षत्र 2 अक्टूबर को सुबह 9:13 बजे शुरू होगा (Dussehra 2025)

आपको बता दें कि दशहरा को विजय दशमी भी कहा जाता है, ये दुर्गा पूजा का दसवां दिन है।। दशमी तिथि 1 अक्टूबर को शाम 7:01 बजे शुरू होगी और 2 अक्टूबर को शाम 7:10 बजे समाप्त होगी। श्रवण नक्षत्र 2 अक्टूबर को सुबह 9:13 बजे शुरू होगा और 3 अक्टूबर को सुबह 9:34 बजे समाप्त होगा।

Dussehra 2025

आइए एक नजर डालते हैं एक्टर बॉबी देओल के अब तक के सफर पर...

बॉबी देओल का जन्म 27 जनवरी 1967 को मुंबई में हुआ। उनका असली नाम विजय सिंह देओल है। वे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के बेटे हैं। सनी देओल उनके बड़े भाई हैं, जबकि ईशा देओल और अहाना देओल उनकी सौतेली बहनें हैं। बॉबी देओल ने अपनी पढ़ाई मॉडर्न स्कूल, नई दिल्ली और आगे की पढ़ाई मिठीबाई कॉलेज, मुंबई से पूरी की थी। बॉबी देओल ने बाल कलाकार के रूप में फिल्म 'धरम वीर' (1977) में एक छोटा किरदार निभाया था।

सोल्जर, गुप्त, बिच्छू जैसी हिट फिल्में दीं

बतौर हीरो उनकी पहली फिल्म 'बरसात' (1995) रही, इसके लिए उन्हें फिल्मफ़ेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, जिसमें सोल्जर, गुप्त, बिच्छू (2000), अजनबी (2001) और हमराज़ (2002) जैसी फिल्मों का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।

'एनिमल' (2023) निभाई खलनायक की भूमिका

वेब सीरीज़ 'आश्रम' (MX Player) में उन्होंने बाबा निराला का किरदार निभाकर दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना पाई। इसके बाद फिल्म 'लव होस्टल' (2022) और 'एनिमल' (2023) में उनके खलनायक किरदार ने उन्हें नए सिरे से लोकप्रिय बना दिया।

यह पढ़ें: 10 साल के फेमस टीवी एक्टर Veer Sharma की दर्दनाक मौत, आग में भाई संग जल गई बॉडी, ऐसे हुआ भयंकर हादसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+