10 साल के फेमस टीवी एक्टर Veer Sharma की दर्दनाक मौत, आग में भाई संग जल गई बॉडी, ऐसे हुआ भयंकर हादसा
Veer Sharma Death: टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बना चुके चाइल्ड आर्टिस्ट वीर शर्मा का 10 साल की उम्र में असमय निधन हो गया है।
10 साल के चाइल्ट आर्टिस्ट वीर शर्मा की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोटा स्थित वीर शर्मा के घर में अचानक आग लग गई थी जिसमें वीर के साथ उनके भाई शौर्य की भी जान चली गई है। एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों के यूं चले जाने से पूरे मोहल्ले के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री भी गहरे सदमे में है।

कौन थे वीर शर्मा?
-वीर शर्मा और शौर्य शर्मा, टीवी एक्ट्रेस रीता शर्मा के बेटे थे। रीता शर्मा 'क्राइम्स एंड कन्फेशंस' और 'चाहतें' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। वहीं शर्मा वीर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में टीवी सीरियल 'वीर हनुमान' में लक्ष्मण का किरदार निभाया था, जिससे उन्हें खास पहचान मिली थी।
-कहा जा रहा है कि वीर शर्मा फिलहाल एक फिल्म की शूटिंग भी कर रहे थे लेकिन मूवी रिलीज होने से पहले ही ये हादसा उनकी जिंदगी छीन ले गया। दोनों बेटों की इतनी कम उम्र में दर्दनाक मौत के चलते पूरा परिवार टूट गया है।
हादसे के वक्त घर में अकेले थे दोनों भाई
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब वीर और शौर्य घर पर अकेले थे। उनके पिता जितेंद्र शर्मा, जो कोटा में कोचिंग इंस्टीट्यूट चलाते हैं, एक धार्मिक कार्यक्रम में गए हुए थे और मां रीता मुंबई में शूटिंग कर रही थीं।
-इसी दौरान घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते पूरा घर धुएं से भर गया। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पिता का बड़ा फैसला
बेटों की आंखें कर दी गईं दान
इस दर्दनाक हादसे के बाद वीर और शौर्य के पैरेट्स का दुख शब्दों में बयां करना मुश्किल है। गहरे सदमे के बावजूद पिता जितेंद्र शर्मा ने इंसानियत की मिसाल पेश की। खबर है कि उन्होंने दोनों बेटों की आंखें दान कर दी हैं ताकि उनकी रोशनी किसी और की जिंदगी को रोशन कर सके।
टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर
वीर शर्मा की असमय मौत की खबर सुनकर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई सेल्ब्स सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए इस दर्दनाक घटना पर दुख जता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications