Disha Vakani: तारक मेहता में 'दयाबेन' की वापसी पर असित मोदी का बड़ा बयान, बोले-'अब वह कभी वापस...'
Disha Vakani: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल निभाकर एक्ट्रेस दिशा वकानी ने फैंस को खूब एंटरटेन किया था। लेकिन, साल 2018 में दिशा ने अचानक शो छोड़ दिया और वह शो में वापस नहीं आईं। अब शो के निर्माता असित मोदी ने कंफर्म कर दिया कि एक्ट्रेस शो में वापसी नहीं करेंगी।
असित मोदी ने न्यूज 18 शोशा से बातचीत करते हुए दिशा के लंबे समय से शो में होने पर अपनी बात रखी। उन्होंने 'दयाबेन' के किरदार को वापस लाने की अहमियत को समझते हुए यह भी स्वीकार किया कि कई कारणों से इसमें देरी हुई है।

असित मोदी ने कहा, "दयाबेन का वापस आना बहुत ज़रूरी है क्योंकि मुझे भी उनकी याद आती है। कभी-कभी हालात ऐसे बदल जाते हैं कि कुछ चीजें होती हैं और देर हो जाती है। कभी-कभी कहानी लंबी हो जाती है, कभी बड़े इवेंट्स होते हैं, जैसे 2024 के चुनाव, आईपीएल, और वर्ल्ड कप मैचेस, या फिर बारिश का मौसम। इन वजहों से देरी हो जाती है।"
ये भी पढ़ें: TMKOC: कभी 50 रुपये थी कमाई, आज हैं करोड़ों के मालिक, जानें 'तारक मेहता' के अब्दुल की कुल संपत्ति
आसित मोदी ने आगे यह भी बताया कि दिशा वकानी अब शो में वापस नहीं आएंगी क्योंकि वह अपनी दो बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं अभी भी कोशिश कर रहा हूँ। मुझे लगता है कि दिशा वकानी वापस नहीं आ सकतीं। उनके दो बच्चे हैं। वह मेरी बहन की तरह हैं। आज भी उनका परिवार मेरे बहुत करीब है। मेरी बहन दिशा वकानी ने मुझे राखी बांधी थी। उनके पिता और भाई भी मेरे परिवार के जैसे हैं। हमने 17 साल तक साथ काम किया, तो वह परिवार जैसा बन जाता है।"
उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि भगवान कोई चमत्कार करेगा और वह लौटेगी। अगर वह वापस आती हैं, तो यह बहुत अच्छा होगा। अगर किसी वजह से वह वह नहीं आतीं, तो मुझे शो के लिए नई दयाबेन लानी होगी।" आसित मोदी ने यह भी बताया कि दयाबेन के किरदार के लिए ऑडिशन चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Asit Modi: कौन हैं असित कुमार मोदी, जिनपर तारक मेहता की एक्ट्रेस ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, दर्ज हुई FIR












Click it and Unblock the Notifications